नई दिल्ली। दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में गुरुवार को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सफेद बाघ के दो शावकों को बाड़े में छोड़ा। उन्होंने दोनों शावकों का नामकरण भी किया। चिड़ियाघर में आठ महीने पहले सीता नामक बाघ ने इन दो शावकों को जन्म दिया था।

भूपेन्द्र यादव ने ट्वीट करके कहा कि स्कूली बच्चों और चिड़ियाघर कर्मचारियों की उपस्थिति में 8 महीने की अवनी और व्योम को उनके बाड़े में छोड़ने को हरी झंडी दिखाई। चिड़ियाघर के आगंतुक अब अवनी और व्योम को देख सकेंगे और नमस्ते कह सकेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर इन शावकों का नामकरण भी किया गया है। इन शावकों का नाम अवनी यानी पृथ्वी और व्योम मतलब ब्रह्मांड रखा गया है।

दिल्ली के चिड़ियाघर में कुल चार सफेद बाघ हैं, जिसमें तीन नर और एक मादा है। दो शावकोंं में एक नर और एक मादा है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version