आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। झारखंड के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अप्रैल के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आने से रांची से पटना की दूरी में करीब छह घंटे की कटौती होगी। साथ ही वंदे भारत ट्रेन टाटीसिलवे, बीआईटी मेसरा, बरकाकाना और हजारीबाग शहरों से होते हुए पटना और रांची को कवर करेगी और अन्य वंदे भारत ट्रेनों की तरह सप्ताह में छह दिन चलेगी। उम्मीद है कि पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रांची जंक्शन से सुबह 7:30 बजे छूटने और दोपहर दो बजे पटना रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, जो 350 किमी की दूरी को छह घंटे से कम समय में तय करती है। वापसी में सेमी-हाई स्पीड ट्रेन पटना से दोपहर साढ़े तीन बजे रवाना होगी और छह घंटे में दूरी तय कर रात साढ़े दस बजे रांची पहुंचेगी। बता दें कि यह राज्य की पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। इसके लिए लोको पायलटों और चालक दल के सदस्यों को वंदे भारत ट्रेनें चलाने का प्रशिक्षण देना शुरू हो चुका है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version