-एजेंसी ने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दी जानकारी
रांची। इडी ने रांची में पीएमएलए के प्रावधानों के तहत पिछले दिनों की गयी छापेमारी में 1 करोड़ 25 लाख कैश बरामद किये थे, जिसे एजेंसी ने जब्त कर लिया है। साथ ही इडी ने अलग-अलग बैंक खातों में जमा 3 करोड़ 56 लाख भी जब्त करते हुए बैंक एकाउंट को फ्रिज कर दिया है। इस बात की जानकारी एजेंसी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है। बता दें कि रांची के अलग-अलग इलाकों में फर्जी दस्तावेज के सहारे की गयी लैंड स्कैम की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी ने पिछले दिनों ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी। दरअसल पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम केस में इडी ने इस सप्ताह कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के बाद इडी ने जेएमएम नेता अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और इरशाद को गिरफ्तार कर लिया। इसी केस में एजेंसी ने बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानू प्रताप, मोहम्मद सद्दाम और अफसर अली को भी गिरफ्तार कर चुकी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



