Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कोडरमा में दो सड़क हादसों में 12 घायल, पांच की हालत गम्भीर
    झारखंड

    कोडरमा में दो सड़क हादसों में 12 घायल, पांच की हालत गम्भीर

    adminBy adminApril 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा। जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-कोवाड मुख्य मार्ग पर ग्राम डुमरडीहा में एक बोलेरो एवं एक स्विफ्ट कार के बीच शुक्रवार दोपहर आमने-सामने की टक्कर में दोनों गाड़ी पर सवार एक महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मदद के लिए पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया।

    घायलों की पहचान गिरिडीह जिले के सीमावर्ती क्षेत्र गोरहंद निवासी अयोध्या पासवान, प्रकाश पासवान, बिरेंद्र पासवान, पोखराज पासवान, उर्मिला देवी एवं राजेंद्र यादव के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार अयोध्या पासवान समेत चार पुरुष महिंद्रा बोलेरो (जेएच 02 बीएन 5099) से कोडरमा की ओर जा रहे थे। विपरीत दिशा से स्विफ्ट कार (डब्ल्यूबी 19एच 9271) से महिला और पुरुष मरकच्चो की ओर जा रहे थे। दोनों गाड़ियों में टक्कर चालक को नींद आने के कारण से हुई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मरकच्चो थाने के एसआई विशाल कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा दोनों वाहनों को सड़क से किनारे करवाकर आवागमन सामान्य करवाया।

    दूसरी ओर, नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग पर विंडोमोह मोड़ के समीप बोलेरो व पिकअप की टक्कर में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बोलेरो चालक डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत डोडाकोला निवासी उद्दीन मियां (45) के अलावा छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पाते ही थाना प्रभारी नीतीश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा भेजा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलामू में बारातियों से भरी बस पलटी, 12 घायल
    Next Article 18 वर्षों से फरार लाल वारंटी प्रदीप साव गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version