रांची। जमीन की मापी के लिए 50 हजार घूस मांगने वाले अमीन को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। एसीबी रांची ब्रांच की टीम ने मंगलवार को गुमला जिला के भरनो अंचल कार्यालय के अमीन श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया। एसीबी ने श्रवण कुमार को दस हजार लेते रंगे हाथ आवास से पकड़ा। करीब 10 मिनट की कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम अमीन को अपने साथ रांची ले गयी। भरनो का रहने वाले अनिल उरांव ने एसीबी से शिकायत करते हुए कहा था कि 16 एकड़ 39 डिसमिल जमीन को आॅनलाइन कराने के लिए सीओ के पास आवेदन दिया था। सीओ द्वारा अनिल के आवेदन को अंचल निरीक्षक और कर्मचारी के पास भेजा गया। अंचल निरीक्षक और कर्मचारी द्वारा जमीन से संबंधित प्रतिवेदन दिया गया। दोबारा सीओ द्वारा जमीन मॉपी और जांच के लिए अनिल के आवेदन को अमीन श्रवण कुमार के पास भेजा गया। लेकिन इस काम के लिए अमीन श्रवण कुमार ने अनिल से 50 हजार घूस की मांग की थी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



