रांची। एएसपी निशा मुर्मू के घर में आग लगने की घटना सामने आयी है। घटना गोंदा थाना क्षेत्र के मिशन गली में हुई है। शनिवार की दोपहर निशा मुर्मू के निजी आवास में अचानक ही आग लग गयी। आग लगने की घटना के बाद मौके पर अफरातफरी माहौल बन गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग का वाहन पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में आग लगी है, लेकिन फिलहाल सही वजह सामने नहीं आ पायी है।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version