Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विधायक अंबा प्रसाद और उनके भाई अंकित राज पहुंचे इडी दफ्तर
    Top Story

    विधायक अंबा प्रसाद और उनके भाई अंकित राज पहुंचे इडी दफ्तर

    adminBy adminApril 8, 2024Updated:April 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अंबा प्रसाद से अधिकारियों ने पूछे दर्जनों सवाल

    रांची। मनी लांड्रिंग मामले का सामना कर रहीं कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के नोटिस पर अंबा प्रसाद सोमवार को एजेंसी के रांची स्थित जोनल कार्यालय पहुंचीं। वह दोपहर में करीब ढाई बजे इडी कार्यालय पहुंची थीं। यहां उन्होंने कथित जबरन वसूली और जमीन हड़पने के मामलों से जुड़ी जांच के संबंध में पूछे गये सवालों का जवाब दिया। सूत्रों के मुताबिक इडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ के लिए दर्जन भर से अधिक सवाल पहले ही तैयार कर रखे थे। सवालों के जवाब में अंबा उलझीं। कुछ का उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया। कुछ सवालों में हां-न कह कर टाल दिया, तो कुछ पर चुप्पी साध ली। उनके बयान से इडी अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए हैं। दर्ज बयानों की आगे जांच की जायेगी। पूछताछ के लिए अंबा को फिर से बुलाया जा सकता है।
    गौरतलब है कि इडी ने 12 मार्च को अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 20 परिसरों में छापेमारी की थी। उन पर अवैध रेत खनन, जमीनों पर कब्जा और जबरन वसूली करने का आरोप है। छापेमारी में करीब 35 लाख रुपये की अवैध नकदी के साथ ही डिजिटल उपकरण, सर्कल कार्यालयों, बैंकों आदि के नकली टिकट और हस्तलिखित रसीदें और डायरियों आदि के रूप में आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किये गये थे। इस मामले में उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से भी 3 अप्रैल को पूछताछ हुई थी। इडी ने अंबा को 4 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुईं थीं। इसके बाद उन्हें फिर 8 अप्रैल को पेश होने के लिए समन भेजा गया था, जिस पर उन्होंने एजेंसी कार्यालय पहुंच कर अपना बयान दर्ज कराया। इडी के समन को लेकर अंबा प्रसाद ने कहा कि यह पहली बार नहीं है। मैं बचपन से ही चुनौतियों का सामना कर रही हूं। मेरा जीवन संघर्ष का रहा है, लेकिन मैं एक बात पर विश्वास करती हूं कि अंत में सच्चाई की जीत होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास
    Next Article निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर ली चुटकी, जमानत बचाने के लिए भी गोड्डा सीट से नहीं मिल रहे प्रत्याशी
    admin

      Related Posts

      डोनाल्ड ट्रंप का दावा- भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार

      May 10, 2025

      अब हर आतंकी हमला ‘युद्ध’ माना जाएगा, भारत ने दी सख्त चेतावनी

      May 10, 2025

      जीएसटी घोटाला मामले के तीनों आरोपितों को 14 दिन की जेल, पीएमएलए कोर्ट का फैसला

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डोनाल्ड ट्रंप का दावा- भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार
      • मुख्यमंत्री ने पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की
      • अब हर आतंकी हमला ‘युद्ध’ माना जाएगा, भारत ने दी सख्त चेतावनी
      • जीएसटी घोटाला मामले के तीनों आरोपितों को 14 दिन की जेल, पीएमएलए कोर्ट का फैसला
      • आरपीएफ ने एक नाबालिग को रेस्क्यू किया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version