Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 19 अप्रैलः भारत का पहला उपग्रह आर्यभट्ट चला अंतरिक्ष की ओर
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 19 अप्रैलः भारत का पहला उपग्रह आर्यभट्ट चला अंतरिक्ष की ओर

    adminBy adminApril 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 19 अप्रैल की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए बेहद खास है। भारत के अंतरिक्ष सफर की शुरुआत इसी तारीख को 1975 में हुई थी। भारत ने अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट अंतरिक्ष में लॉन्च किया था। आज दुनियाभर में कहीं भी अंतरिक्ष की बात हो तो भारत का जिक्र जरूर किया जाता है। भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत को दुनिया के अग्रणी देशों की श्रेणी में ला खड़ा किया है। दुनिया के कई देश अपने उपग्रह अंतरिक्ष में लॉन्च करने के लिए भारत की मदद लेते हैं।

    आर्यभट्ट का निर्माण पूरी तरह भारत में ही किया गया था, लेकिन तब भारत के पास उपग्रह लॉन्च करने के लिए जरूरी संसाधन नहीं थे। इसके लिए भारत ने सोवियत संघ से समझौता किया। समझौता यह हुआ था कि सोवियत संघ भारत के सैटेलाइट को अपने रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में लॉन्च करेगा, बदले में भारत सोवियत संघ को अपने बंदरगाहों का इस्तेमाल जहाजों को ट्रैक करने के लिए करने देगा।

    भारत ने आर्यभट्ट को सफलतापूर्वक लॉन्च तो कर दिया था लेकिन चार दिन बाद ही कुछ गड़बड़ियां सामने आने लगीं। पांचवें दिन सैटेलाइट से संपर्क टूट गया। 17 साल बाद 10 फरवरी 1992 को उपग्रह पृथ्वी के वातावरण में वापस लौट आया। आर्यभट्ट को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करना भारत और सोवियत संघ दोनों के लिए बड़ी उपलब्धि थी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस ऐतिहासिक दिन को सेलिब्रेट करने के लिए 1976 और 1997 के दो रुपये के नोट पर सैटेलाइट की तस्वीर भी लगाई थी। देश के पहले सैटेलाइट आर्यभट्ट का नाम महान खगोलविद् और गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम पर रखा गया था।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1451: बहलोल लोदी ने दिल्ली पर कब्जा किया।

    1919: अमेरिका के लेस्ली इरविन ने पैराशूट से पहली बार छलांग लगाई।

    1936: फिलिस्तीन में यहूदी विरोधी दंगे शुरू।

    1971: भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर टेस्ट क्रिकेट सीरीज जीती।

    1972: बांग्लादेश राष्ट्रमंडल का सदस्य बना।

    1975 – सोवियत संघ की मदद से भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट का अंतरिक्ष में प्रक्षेपण।

    1977ः सेटेलाइट कम्यूनिकेशन का प्रारम्भ।

    2001ः बीएसएफ ने मेघालय से बांग्लादेशी सेना को मार भगाया।

    2003ः चीन की महिला भारोत्तोलक बांग मिंग च्यान ने विश्व रिकार्ड बनाया।

    2005ः जर्मनी के कार्डिनल योसिफ रान्सिंगर रोमन कैथोलिक चर्च के नए पोप चुने गए।

    2006ः प्रथम अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग को उनके द्वारा लाया गया चांद का टुकड़ा भेंट किया गया।

    2008: पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम 2000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले प्रक्षेपास्त्र शाहीन-2 का सफल परीक्षण किया।

    जन्म

    1864ः पंजाब के प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद् महात्मा हंसराज।

    1977ः भारत की प्रसिद्ध एथलेटिक्स खिलाड़ी अंजू बॉबी जॉर्ज।

    1950ः भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एचएस ब्रह्मा।

    निधन

    1910ः युवा क्रांतिकारी अनंत लक्ष्मण कन्हेरे।

    1933ः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैयद हसन इमाम।

    1943ः राष्ट्रीय नेता सी. विजय राघवा चारियर।

    2007ः द विजार्ड ऑफ आईडी सीरीज के कार्टूनिस्ट ब्रैंड पार्कर।

    महत्वपूर्ण दिवस

    -महात्मा हंसराज जयंती।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंडोनेशिया में रुआंग पर्वत पर विस्फोट, सुनामी का खतरा, लोगों को इलाका खाली करने का आदेश
    Next Article भाजपा ने सिंधुदुर्ग-रत्नागिरी लोकसभा सीट से नारायण राणे को बनाया उम्मीदवार
    admin

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version