Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»इंडोनेशिया में रुआंग पर्वत पर विस्फोट, सुनामी का खतरा, लोगों को इलाका खाली करने का आदेश
    दुनिया

    इंडोनेशिया में रुआंग पर्वत पर विस्फोट, सुनामी का खतरा, लोगों को इलाका खाली करने का आदेश

    adminBy adminApril 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जकार्ता। इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी के रुआंग पर्वत पर हुए विस्फोट के बाद सुनामी का खतरा बढ़ गया है। इसके मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को तत्काल प्रभाव से बंद करना पड़ा है। क्षेत्र में हजारों फीट की ऊंचाई पर राख फैल गई है। अधिकारियों ने बुधवार को सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए 11,000 से अधिक लोगों को क्षेत्र छोड़ने का आदेश दिया है।

    इंडोनेशिया के प्रमुख समाचार पत्र जकार्ता पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने गुरुवार को कहा है कि रुआंग ज्वालामुखी से कई दिनों तक लावा और राख निकलने के बाद आसपास के इलाकों से सैकड़ों लोगों को हटाया गया है। इसी वजह से उत्तरी सुलावेसी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद कराया गया है।

    बुधवार को उत्तरी सुलावेसी के दूरदराज के द्वीप पर अचानक ज्वालामुखी से लावा निकलने लगा। कुछ ही देर में राख का ढेर आकाश में तीन किलोमीटर (दो मील) तक फैल गया। ज्वालामुखी के ऊपर आकाश में बिजली की चमक दिखाई दे रही है। अधिकारियों की चेतावनी के बीच क्षेत्र से 800 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

    इंडोनेशिया के ज्वालामुखी विज्ञान और भू-वैज्ञानिक आपदा न्यूनीकरण केंद्र ने कहा कि सुलावेसी द्वीप के उत्तरी किनारे पर ज्वालामुखी में पिछले 24 घंटों में कम से कम पांच बड़े विस्फोट हुए हैं। अधिकारियों को चिंता है कि ज्वालामुखी का एक हिस्सा समुद्र में गिर सकता है और 1871 के विस्फोट की तरह सुनामी पैदा कर सकता है। ज्वालामुखी के उत्तर-पूर्व में टागुलैंडांग द्वीप फिर खतरे में है। द्वीप के आसपास के निवासियों को अन्यत्र जाने को कहा गया है।

    उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया में इस तरह की ज्वालामुखीय गतिविधियां आम हैं। यह प्रशांत महासागर के चारों ओर भूकंपीय दोष रेखाओं की घोड़े की नाल के आकार की शृंखला ‘रिंग ऑफ फायर” के साथ स्थित है। अधिकारियों ने पर्यटकों और अन्य लोगों को रुआंग ज्वालामुखी से कम से कम छह किलोमीटर (3.7 मील) दूर रहने के लिए चेताया है। 270 मिलियन लोगों के द्वीप समूह इंडोनेशिया में 120 सक्रिय ज्वालामुखी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबॉक्स ऑफिस पर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का संघर्ष जारी
    Next Article इतिहास के पन्नों में 19 अप्रैलः भारत का पहला उपग्रह आर्यभट्ट चला अंतरिक्ष की ओर
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version