Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बाबूलाल मरांडी ने निर्वाचन आयुक्त से झामुमो कार्यकर्ताओं पर एक्शन लेने की अपील की
    Jharkhand Top News

    बाबूलाल मरांडी ने निर्वाचन आयुक्त से झामुमो कार्यकर्ताओं पर एक्शन लेने की अपील की

    adminBy adminApril 16, 2024Updated:April 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पिछले दिनों सरायकेला-खरसावां के मोहनपुर गांव में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कैंडिडेट और सांसद गीता कोड़ा पर हमला हुआ था। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (निर्वाचन सदन, नयी दिल्ली) को पत्र लिख कर चिंता जतायी है। साथ ही इस घटना में शामिल लोगों पर एक्शन लेने की अपील की है। सिंहभूम लोकसभा भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा द्वारा निर्वाचन आयुक्त को लिखे आवेदन की प्रति को संलग्न करते हुए बताया है कि प्रत्याशी द्वारा कहा गया है कि 14 अप्रैल को सक्षम पदाधिकारी से अनुमति लेकर सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया एवं कांड्रा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के लिए वह निकली थीं। जब मोहनपुर गांव पहुंची, तो वहां झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जो लाठी-डंडा, तीर-धनुष से लैस थे, उन्होंने प्रत्याशी एवं इनके समर्थकों को घेर लिया और मारपीट भी की। इसमें कई को गंभीर चोटें आयी हैं। झामुमो समर्थकों ने प्रचार कार्य नहीं करने की चेतावनी दी। घटना की जानकारी जिला के पुलिस अधीक्षक को देने का प्रयास किया, लेकिन फोन का जवाब देना उन्होंने उचित नहीं समझा। तब पार्टी के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा पुलिस महानिदेशक को सूचना दी गयी। इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और किसी तरह प्रत्याशी एवं समर्थक जान बचा कर निकल पाये।

    बाबूलाल के अनुसार यह एक सुनियोजित घटना प्रतीत होती है, ताकि प्रत्याशी को जनसंपर्क अभियान करने से रोका जाये। ऐसी स्थिति में स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए इस उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में आपके स्तर से जिला प्रशासन को सख्त हिदायत देने की जरूरत है। इसके साथ ही बाबूलाल ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए सरायकेला-खरसावां के डीसी, एसपी को यथोचित निर्देश देने को कहा है। साथ ही इस घटना में संलिप्त झामुमो के कार्यकर्ताओं पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिये जाने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल के शुगर लेवल की नियमित जांच की मांग पर इडी को नोटिस
    Next Article हर हाल में केंद्र में भाजपा की सरकार आने से रोकना है: चंपाई
    admin

      Related Posts

      झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मुठभेड़, पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया, एसएलआर राइफल बरामद

      August 13, 2025

      दुर्गा पूजा के लिए भूमिपूजन 16 अगस्त को

      August 13, 2025

      झारखंड के धनबाद में सबसे अधिक 102 मिमी बारिश रिकॉर्ड

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version