रांची। समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि यहां के ऐलान हो रहा है कि जो लोग 2014 में आए थे, वे 2024 में यहां से हटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार नारा लगा रही है कि इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। अखिलेश ने कहा कि ये घबराए हुए लोग हैं। ये हार चुके हैं। हार चुके लोग अन्याय लेकर आए हैं। जब मैदान में पहलवान हारने लगता है तो हर हथकंडे अपनाता है। कभी-कभी नोंचता है, काटता है। साथ ही कहा कि भाजपा ने शेर को गिरफ्तार किया है लेकिन दहाड़ को नहीं। इनके पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है। किसानों से कहा था कि सत्ता में आएंगे तो किसानों की आय दोगुनी कर देंगे।