रांची। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी याद ने कहा कि झारखंड ने मूड बना लिया है। भाजपा को भगाना है, देश को बचाना है। भाजपा को भगाओ, देश का संविधान, लोकतंत्र बचाओ। मोदी की बात नहीं करने आए हैं। पढ़ाई, दवाई की बात करने आए हैं। पूरे देश में तानाशाही चल रही है, उसे कुचलना है। यहां केजरीवाल और हेमंत की एक-एक सीट खाली है। जनता मालिक है। दोनों को न्याय दिलाना है।

तेजस्वी ने कहा कि झारखंड और दिल्ली में इतना अच्छा काम चल रहा था। मोदी को पचा नहीं। ईडी, आईटी और सीबीआई को लगा दिया। जेल में डाला गया। पूर्व में मेरे पिता को भी जेल में डाला। उनके ऊपर भी केस लगाया गया। इन्हें नहीं पता, हम क्या डरेंगे। देश को बदहाल किया है। इसका बदला लेना है केंद्र सरकार से।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version