रांची। बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश सिंह का घर धनबाद में ही है और उनकी पोस्टिंग भी धनबाद लोकसभा में हुई है। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग पहुंच कर बोकारो एसपी को चुनाव कार्य से मुक्त करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव और न्यायिक मामले के सह प्रमुख प्रकाश झा, प्रदेश कार्यसमिति डॉ राजश्री जयंती शामिल थे। सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि बोकारो पुलिस अधीक्षक का घर धनबाद में ही है और बोकारो भी धनबाद लोकसभा में पड़ता है। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार कोई पदाधिकारी का तबादला उसके गृह जिला से उसी लोकसभा क्षेत्र में नहीं होना चाहिए, यानी धनबाद का रहनेवाला पदाधिकारी का तबादला धनबाद लोकसभा में नहीं होगा। साथ ही उनका तबादला गृह जिला में नहीं होगा। सरकार ने बोकारो एसपी की पोस्टिंग गृह जिला धनबाद में नहीं किया, लेकिन धनबाद के बगल जिला बोकारो में कर दिया।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



