रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति द्वारा रामनवमी के अवसर पर लगाये जा रहे सेवा शिविर के मुख्य अतिथि होंगे। युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मोरहाबादी स्थित उनके आवास में मुलाकात की। उन्हें रामनवमी पर युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति द्वारा अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड के समीप बनाये जा रहे सेवा शिविर के मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्योता दिया। समिति के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने आमंत्रण पर सहमति जतायी है। वे रामनवमी के दिन 17 अप्रैल को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस शिविर में समिति द्वारा रामनवमी में शामिल होने वाली सभी शोभायात्रा का स्वागत किया जायेगा। मौके पर समिति की ओर से भक्तों के स्वागत के लिए चुनरी, गमछा, माला, अंगवस्त्र, गुड़, चना और मिनरल वाटर की व्यवस्था भी की गयी है। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह चंदेल, उज्ज्वल कुमार सिन्हा, राजू काठपाल, लखन कुमार, आयुष कुमार सिंह और भव्य कुमार सिंह शामिल थे।