रांची। झारखंड के लोकसभा उम्मीदवारों को लेकर दिल्ली में कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक 3 अप्रैल को होनी है। जिसके बाद कांग्रेस और राज्य में इंडी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहे दलों के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने की संभावना है। मिल रही जानकारी के मुताबिक राज्य में कांग्रेस सात लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

जिनमें से अब तक सिर्फ तीन सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा हो पायी है। कांग्रेस के हिस्से की बची सीटों पर पार्टी सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक खत्म होने के बाद या अगले दिन सुबह उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। 3 अप्रैल की देर शाम या चार अप्रैल को किसी समय उम्मीदवारों की लिस्ट हो सकती है। जिसके बाद पूरी तरीके से कांग्रेस राज्य के चुनावी मैदान में उतर जायेगी।

 

तीन लोकसभा सीटों पर कांग्रेस कर चुकी है उम्मीदवारों की घोषणा

कांग्रेस सीईसी की 28 मार्च को हुई बैठक के बाद पार्टी ने तीन उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। जिसमें लोहरदगा से सुखदेव भगत, खूंटी से कालीचरण मुंडा और हजारीबाग से जयप्रकाश पटेल को पार्टी ने लोकसभा का उम्मीदवार बनाया। फिलहाल इंडी गठबंधन को कुल 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करनी है।

राज्य में इंडी गठबंधन ने सीट शेयारिंग का किया है फॉमूर्ला तय
झारखंड में इंडी गठबंधन के तहत चार दल राज्य में चुनाव लड़ रहे हैं। जिनमें कांग्रेस, जेएमएम, आरजेड और भाकपा माले शामिल हैं। कांग्रेस लोकसभा की सात सीट रांची, खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग, धनबाद, गोड्डा और पलामू पर उम्मीदवार देगी। वहीं जेएमएम राजमहल, दुमका, गिरिडीह, जमशेदपुर और सिंहभूम (चाईबासा) लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार देगा। इसके साथ भाकपा माले कोडरमा और चतरा लोकसभा सीट से आरजेडी चुनाव लड़ेगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version