-टॉप टेन में 44 में 25 एससी और पिछड़ा वर्ग से
रांची। मैट्रिक की परीक्षा में बेटियों ने एक बार फिर अपनी दबंगई दिखायी है। अनुसूचित जाति और पिछड़ी जातियों की बेटियों ने टॉप3 पर कब्जा जमाया। स्टेट टॉपर से लेकर टॉप-3 में शामिल 4 बेटियां इन्हीं वर्गों से हैं। इसमें हजारीबाग की ज्योत्सना ज्योति, जो 496 अंक के साथ झारखंड टॉपर बनी है, वह अनुसूचित जाति से आती है। दूसरे नंबर सना संजूरी है। वह बीसी-1 से है। वहीं, तीसरे नंबर पर दो लड़कियां करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या है। करिश्मा कुमारी बीसी-2 से है, जबकि सृष्टि सौम्या बीसी-1 वर्ग से आती है।

टॉप-10 में इस बार 44 परीक्षार्थियों ने जगह बनायी है। इसमें 2 अनुसूचित जाति से है, 13 पिछड़ा वर्ग और 10 अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं। इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय हजारीबाग ने इस बार 19 टॉपर दिये हैं। एक टॉपर हजारीबाग जिले के ही बड़कागांव से है। बड़कागांव हाइस्कूल की रिया कुमारी भी बीसी-2 वर्ग से है। वह टॉप-10 में 8वें नंबर पर है। 44 में से सिर्फ 16 बच्चे सामान्य वर्ग से हैं। सामान्य वर्ग में सबसे अधिक अंक लातेहार के सरस्वती विद्या मंदिर की शांभवी सुहाना को मिला है। रैंक में वह 5वें स्थान पर रही। उसे 500 में 490 अंक प्राप्त हुए हैं। हजारीबाग जिले ने इस बार 20 टॉपर दिये हैं, जिसमें 19 इंदिरा गांधी बालिका हाइस्कूल के स्टूडेंट्स हैं। फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड तीनों टॉपर हजारीबाग के इसी स्कूल से हैं। तीनों लड़कियां हैं। फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड टॉपर में चार स्टूडेंट्स हैं। सभी लड़कियां हैं। सेकेंड टॉपर इंदिरा गांधी बालिका हाइस्कूल हजारीबाग की सना संजूरी है। थर्ड टॉपर करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या भी इसी स्कूल से है।

पांचवें पोजिशन पर पांच परीक्षार्थी
पांचवें पोजिशन की बात करें, तो इसमें पांच बच्चे हैं। सभी को 490 अंक प्राप्त हुए हैं। इनके नाम शांभवी सुहाना, सक्षम वर्मा, फिजा फातिमा, सुकृति कुमारी और तनु राजमुक्ति हैं। छठे स्थान पर पांच परीक्षार्थी हैं। इसमें माही कुमारी ठाकुर, प्रेरणा तिर्की, समृद्धि मेहता, सुभांगी सिंह, रिया कुमारी है।

6 विद्यार्थी 7वें नंबर पर
झारखंड के छह परीक्षार्थी सातवें स्थान पर हैं, जिसमें मृदुला सिंह, जयदीप कुमार, अंकिता कुमारी, सिमरन कुमारी, नम्रता सेन गुप्ता और मोहित कुमार दास शामिल है।

8वें पोजिशन पर 8 परीक्षार्थी
मैट्रिक की परीक्षा में आठवें पोजिशन पर आठ परीक्षार्थी हैं। इनका नाम कल्पना कुमारी, नितेश कुमार महतो, सौरभ चटर्जी, तनुजा कुमारी कमल, पुष्पा कुमारी, रिया कुमारी, रुश्दा रानी और पवन कुमार शामिल है।

नौवें पर छह, 10वें पर 7 परीक्षार्थी
नौवें स्थान पर छह स्टूडेंट्स हैं। इनका नाम आस्था कुमारी, नेहा कुमारी सिन्हा, अनन्या कुमारी, कोमल साह, शांति कुमारी और निखिल कुमार ठाकुर है। 10वें पोजिशन पर सात विद्यार्थी हैं, जिनके नाम स्नेहा कुमारी, सपना रानी, करिश्मा कुमारी, सुजल कुमार, शुभ सवर्ण, प्रिंसी प्रिया और हर्षवर्धन हैं।

 

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version