रांची। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन सिन्हा के संयुक्त नेतृत्व में होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण किया गया। रविवार देर रात अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग 16 टीम बनाकर सभी वार्ड, महिला वार्ड, सेल और अस्पताल आदि की जांच की गयी।

निरीक्षण के क्रम में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारा के जेलर और जेल अधीक्षक उपस्थित रहे, जिनसे उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय कारा की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, अस्पताल की व्यवस्था, रसोई घर और कैदियों से मुलाकाती की व्यवस्था आदि की जानकारी ली। इस टीम में अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक नगर केवी रमन, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 2 अरविंद कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सदर संजीव कुमार बेसरा के अतिरिक्त छह थाना प्रभारी-सह-पुलिस निरीक्षक शामिल थे। सभी पदाधिकारियों के अतिरिक्त 140 पुरुष और 20 महिला आरक्षी भी शामिल थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version