Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड के खूंटी में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के लिए मांगा जनसमर्थन
    Jharkhand Top News

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड के खूंटी में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के लिए मांगा जनसमर्थन

    adminBy adminApril 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा के मुख्यमंत्रियों पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं, दिलाएं ऐतिहासिक जीत : राजनाथ सिंह

    खूंटी झारखंड। राज्य के खूंटी लोकसभा सीट से मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अर्जुन मुंडा ने खूंटी के कचहरी चौक से रोड शो किया। इस दौरान गाड़ी पर उनकी पत्नी मीरा मुंडा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो भी उपस्थित थे। रोड शो के बाद पतरा मैदान में भाजपा की जनसभा हुई।

    जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के लिए लोगों से जनसमर्थन मांगा। साथ ही केंद्र सरकार के स्तर से जनजाति समाज के लिए किए जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए अर्जुन को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा के बारे में बताने की जरूरत नहीं। यहां मुख्यमंत्री के तौर पर और केंद्र में मंत्री के तौर पर उनके योगदान को सभी ने देखा है।

    राजनाथ ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद झारखंड में बाबूलाल, अर्जुन और रघुवर दास यहां मुख्यमंत्री बने लेकिन भ्रष्टाचार का दाग किसी पर भी नहीं लगा। हेमंत सोरेन का नाम लिए बगैर कहा कि इस राज्य के एक पूर्व मुख्यमंत्री कहां हैं, बताने की जरूरत नहीं। अपने इतने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी नहीं सुना कि कोई मुख्यमंत्री डेढ़ दिनों तक लापता रहा। राजनीति परिवार नहीं, समाज और देश के लिए की जानी चाहिए।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी के बारे में आप जानते हैं। उनका पूरा जीवन हिंदुस्तान की जनता के लिए समर्पित है। 24 घंटे में 18 घंटे काम करने वाला कोई नेता अपने जीवन में देखा है, तो नरेन्द्र मोदी भाई को देखा होगा। दिनभर कई सभाओं के बाद वह रात में दस बजे बैठक करते हैं। यदि भारत का मस्तक ऊंचा करना है तो ऐसा ही तपस्वी प्रधानमंत्री इस देश को चाहिए।

    राजनाथ ने कहा कि दुनिया में यह धारणा थी कि भारत कमजोर है, जो कोई भी चाहता था वह भारत को आंख दिखा देता था। मैं आपको बताना चाहता हूं कि भारत का कद दुनिया में बढ़ा है। पहले लोग भारत की बातों को गंभीरता से नहीं लेते थे। गांव में आपने देखा होगा कि कमजोर की बात कोई नहीं सुनता है। यही हाल भारत का था। आज भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोल कर सुनती। आज यह भारत है।

    तीन साल बाद अमेरिका और चीन के बाद भारत का स्थान होगा

    रक्षा मंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था पर कहा कि जब 2014 में मोदी प्रधानमंत्री बने तो भारत 11वें स्थान पर था। प्रधानमंत्री मोदी ने सात वर्षों में भारत को दुनिया के पांच देशों में लाकर खड़ा कर दिया। विश्व के अर्थशास्त्री दावा कर रहे हैं कि दुनिया में तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भारत है। आज से तीन साल बाद भारत दुनिया के तीन देशों में आकर खड़ा हो जाएगा। अमेरिका और चीन के बाद भारत का स्थान होगा।

    किसी देश में वह काम नहीं हुआ जो हमारी सरकार ने किया

    राजनाथ ने कहा कि देश में बिरसा मुंडा का योगदान सभी को पता है। भगवान बिरसा मुंडा को पहली बार किसी ने सम्मान दिया है तो हमारी सरकार ने दिया है। मैं मानता हूं कि वह गौरव के प्रतीक हैं। तिलका मांझी, फूलों झाने, चांद भैरव, टाना भगत इन सबको सम्मान मिला। हमारी सरकार समाज की अंतिम सीढ़ी पर बैठे लोगों को सम्मान दे रही है। आदिवासी कल्याण मंत्रालय भी देश में अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया है। इसका बजट छह गुना बढ़ा दिया गया है। ऐसे हजारों गांव हैं, जिन्हें कोई पूछता नहीं था। इन पिछड़ों की किसी ने नहीं सुनी लेकिन पहली बार 36 हजार गांवों तक सरकारी योजनाएं पहुंचीं। दुनिया के किसी देश में वह काम नहीं हो पाया जो हमारी सरकार ने किया है। अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने कहा कि भारत ने करिश्मा कर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा कभी आदिवासी-मूलवासी की भलाई नहीं कर सकती: चंपाई सोरेन
    Next Article कल्पना सोरेन 29 अप्रैल, अन्नपूर्णा देवी दो मई और दिलीप वर्मा तीन मई को करेंगे नामांकन
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केदारनाथ में पत्नी संग की पूजा-अर्चना

      May 30, 2025

      कर्ण सिंह की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या: सरयू राय

      May 30, 2025

      आम लदा पिकअप वैन पलटा, चालक और खलासी घायल

      May 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में पकने लगी जातीय जनगणना, पेसा और सरना की फसल
      • दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे भोपाल, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version