IPL के 17वें सीजन में शनिवार को डबल हेडर खेला गया। दिन के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। मुंबई ने भी कड़ी टक्कर दी लेकिन टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन ही बना सकी।

वहीं, दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को होमग्राउंड पर 7 विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। राजस्थान ने 19 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए।

लखनऊ के मैदान पर राजस्थान के बैटर्स ने सबसे बड़ा चेज किया। वहीं, दोपहर में हुए मुकाबले में दिल्ली और मुंबई ने अपनी-अपनी टीम का सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version