खूंटी। खूंटी संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा और झामुमो के विधायक विकास कुमार मुंडा ने शनिवार को तमाड़ विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कालीचरण मुंडा और विधायक विकास कुमार मुंडा ने कई गांवो का दौरा कर कांग्रेस का हाथ मजबूत करने की अपील की।

उन्होंने मानकीडीह, लुंगटू, परासी, चयाडीह, चिरगलडीह, कोकाडीह आदि गांवो में बैठक कर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा आम जनता से किये गये झूठे वादे को याद दिलाते हुए महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में वोट देकर भ्रष्ट भाजपा सरकार को जवाब देने की बात कही। महागठबंधन पूरी ताकत से चुनाव लड़ रहा है। यह समय बीजेपी के दुष्प्रचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहकर संघर्ष करने का समय है। भाजपा प्रत्याशी का गांव-गांव में लोगो द्वारा विरोध देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता के बीच भाजपा को बेनकाब करेंगे और जनहित के हर मुद्दे पर पार्टी की गारंटी का प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा देश राहुल गांधी के साथ खड़ा है। पिछले 10 सालों में मोदी सरकार जनता से किए वादे पूरे नहीं कर पाई है। जनता मोदी सरकार के खिलाफ माहौल है। राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा में जनता को न्याय की गारंटी दी है। भारत की जनता को न्याय के सिवा कुछ नहीं चाहिए। 2024 का यह चुनाव धनतंत्र और गरीब जनता के बीच का चुनाव है।

कांग्रेस पार्टी जन तंत्र से लोकतंत्र को बचाना चाहती है। पिछले 10 वर्षों संसदीय क्षेत्र का विकास ठपर कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने वर्तमान सांसद अर्जुन मुंडा पर जमकर आरोप लगाए और कहा कि पिछले 10 वर्षों में संसदीय क्षेत्र का विकास पूरी तरह ठप हो गया है। सेना में जाने वाले युवाओं के साथ विश्वासघात कर अग्निपथ योजना को लागू कर युवाओं का मनोबल तोड़ने का काम किया है। केंद्र सरकार ने ईडी, सीबीआई और आयकर जैसी जांच एजेंसियों पर नियंत्रण किया हुआ है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version