जामताड़ा। झामुमो की ओर से दुमका लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद पहली बार नलिन सोरेन मंत्री बसंत सोरेन के साथ जामताड़ा पहुंचे। दुमका रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में सभी नेताओं ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनको विश्वास दिलाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने साजिश कर के लोकसभा चुनाव में दुमका सीट जीतने के लिए हेमंत सोरेन को सलाखों के पीछे भेजा है। बसंत सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जब से दुमका लोकसभा प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है, सभी विपक्षी दलों में खलबली मची हुई है।
उन्होंने कहा कि दुमका काफी महत्वपूर्ण सीट है, जिस पर झारखंड से लेकर दिल्ली तक की नजर टिकी हुई है। दुमका लोकसभा सीट झारखंड की नाक है और झारखंड मुक्ति मोर्चा इस नाक को कभी कटने नहीं देगा। सभा को नलिन सोरेन ने भी संबोधित किया और कहा कि वह दुमका सीट जीतेंगे।