Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता घर से कर सकते हैं मतदान, आयोग करेगा टीम का गठन
    Top Story

    बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता घर से कर सकते हैं मतदान, आयोग करेगा टीम का गठन

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHApril 6, 2024Updated:April 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची । 85 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति डाक मतपत्र का ऑप्शन चुन सकते हैं और अपना वोट घर से ही डाल सकते हैं। साथ ही 40 ´प्रतिशत से अधिक दिव्यांग नागरिक भी घर से वोट डालने के लिए डाक मतपत्र का विकल्प चुन सकते हैं। चुनाव आयोग ने दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक को यह सुविधा प्रदान की है।

    इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि इसके लिए एक फार्म भरना होगा। यह फार्म चुनाव आयोग (ईसीआई) की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले दिव्यांग मतदाताओं के पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए। 85 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ मतदाताओं और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को बीएलओ के पास मौजूद फॉर्म 12डी भरकर देना होगा या फिर इस फार्म को निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में स्थित मतपत्र कोषांग से भी प्राप्त किया जा सकता है।

    फॉर्म को भरकर अपने बीएलओके पास जमा करा दें। फार्म में वोटर कार्ड में दर्ज एपिक नंबर जरूर भर दें। दिव्यांग नागरिक अपने फार्म के साथ 40 ´प्रतिशत से अधिक का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी संलग्न करें। इसे बीएलओ के पास जमा करें या सीधे निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में।

    जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) मुख्य मतदान के दिन से पहले घरेलू मतदान के लिए दिन तय करते हैं। मतदाताओं को घर पर ही डाक मतपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। वे इस पर अपनी पसंद के उम्मीदवार को चिह्नित करेंगे।

    घर पर मतदान करने के लिए चार से पांच लोगों की टीम गठित होगी, जिनमें चुनाव अधिकारी, एक वीडियोग्राफर और पुलिस शामिल रहेंगे। टीम घर पर मतदाता के मतपत्र को मतपेटी में डालने को कहेगी। मतदान की प्राइवेसी के लिए वहां एक पार्टिशन किया जाएगा।मतदान की वीडियोग्राफी भी की जानी है। इस तरह बुजुर्ग मतदाता और दिव्यांग अपने घर बैठे ही वोट डाल पाएंगे। अपनी सेवाएं दे रहे वॉलिंटियर्स इसमें सहायता करेंगे। ऐसे वोटर्स के वोटों की गिनती डाक मतपत्रों से की जायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोस चुनाव: पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के बेटे अजय यादव भाजपा में शामिल
    Next Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गाजियाबाद में आज शाम रोड शो
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      रांची में स्कूल भवन का छत गिरने से बुजुर्ग की मौत, दो घायल

      July 18, 2025

      देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में सुबह से ही लगी श्रद्धालुओं की भीड़

      July 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना की राशि के लिए जिला मुख्यालय पहुंची महिलाएं, तीन माह से अटका भुगतान

      July 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूपेश बघेल का बेटा चैतन्य गिरफ्तार; पूर्व सीएम बोले- ‘तोहफे के लिए धन्यवाद, ताउम्र याद रहेगा’
      • प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे दरभंगा एयरपोर्ट, हेलिकॉप्टर से मोतिहारी रवाना, नीतीश ने जताया आभार
      • छत्तीसगढ़ के भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुत्र चैतन्य के ठिकानों पर इडी का छापा
      • टीआरएफ को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित किए जाने का भारत ने किया स्वागत
      • प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version