Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»लोस चुनाव: पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के बेटे अजय यादव भाजपा में शामिल
    राजनीति

    लोस चुनाव: पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के बेटे अजय यादव भाजपा में शामिल

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHApril 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ । लोकसभा चुनाव से पूर्व विभिन्न दलों के नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के बेटे अजय यादव ने सपा के कई नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने दूसरे दलों से आये सपा व बसपा के कई पूर्व सांसद व विधायकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

    उप मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद से बसपा के पूर्व सांसद वीर सिंह, इटावा से सपा के पूर्व सांसद कमलेश कठेरिया, सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे के.सी.पाण्डेय, पूर्व विधायक आदित्य त्रिपाठी, पूर्व विधायक गजेन्द्र सिंह और पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा को भाजपा में शामिल कराया। इसी तरह गोरखपुर से सपा छोड़कर आये आदित्य शुक्ला, मथुरा से सीएस धनगर,महराजगंज से श्याम सुन्दर चौरसिया, मऊ से राज कुमार सिंह, शंभू लाल दोहरे व जिला पंचायत सदस्य सोनी पासवान भाजपा में शामिल हुईं।

    भाजपा में शामिल नेताओं का स्वागत करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आप लोग भाजपा को मजबूत करने का काम करें। हम लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उप्र की 80 में 80 सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाना नरेन्द्र मोदी का सपना है। भारत अब विकासशील नहीं विकसित राष्ट्र होगा।

    इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद कांताकर्दम, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित और प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमनीष सिसोदिया 18 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अवधि बढ़ाई
    Next Article बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता घर से कर सकते हैं मतदान, आयोग करेगा टीम का गठन
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      धनबाद में आजसू का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों नए सदस्य हुए शामिल

      September 8, 2025

      आदिवासी संगठनों ने राज्यपाल से की सूर्या हांसदा हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग

      September 8, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री को जान से मारने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

      September 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी और ट्रंप जल्द कर सकते हैं टैरिफ मुद्दे पर बातचीत, व्यापार समझौते की उम्मीद
      • ‘बागी 4’ की कमाई में आई गिरावट, बॉक्स ऑफिस पर धीमी होती रफ्तार
      • अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
      • भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, फिच ने जीडीपी अनुमान बढ़ाकर 6.9% किया
      • नालंदा में जल निकाय गणना को लेकर प्रशिक्षण आयोजित, सिंचाई योजनाओं पर दिया गया जोर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version