Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, January 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी, 25 तक नामांकन, 29 को नाम वापसी, 13 मई को वोटिंग
    ताजा खबरें

    झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी, 25 तक नामांकन, 29 को नाम वापसी, 13 मई को वोटिंग

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य की चार लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इसके साथ ही झारखंड में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित तीन और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित एक लोकसभा सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी। 25 अप्रैल तक नामांकन दाखिल होगा। 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 29 अप्रैल है। झारखंड में 4 लोकसभा सीटों पर 13 मई को मतदान होगा। उस समय पूरे देश में चौथे चरण का मतदान चल रहा होगा। राज्य की 4 लोकसभा सीटों पर वोट होना है, जिसमें सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, और पलामू लोकसभा शामिल है।
    सिंहभूम: गीता कोड़ा बनाम जोबा मांझी
    पश्चिमी सिंहभूम एसटी लोकसभा सीट से भाजपा ने मधु कोड़ा की पत्नी और पूर्व कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा को चुनाव मैदान में उतारा है। उनके मुकाबले इंडी गठबंधन से झामुमो ने जोबा मांझी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इन दोनों के बीच में चित्रसेन सिंकू भी चुनाव लड़ रहे हैं। सिंहभूम एसटी लोकसभा सीट पर पिछली बार गीता कोड़ा ने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इस बार वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
    खूंटी: फिर अर्जुन और कालीचरण में टक्कर
    खूंटी एसटी सीट से भाजपा ने एक बार फिर अर्जुन मुंडा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने पिछले बार के उम्मीदवार कालीचरण मुंडा को ही मैदान में अर्जुन मुंडा के मुकाबले उतारा है। मुंडा ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बहुत कम अंतर से कालीचरण मुंडा को पराजित किया था।
    लोहरदगा-पलामू में भाजपा से सीधा मुकाबला
    लोहरदगा एसटी सीट पर भाजपा ने समीर उरांव को अपना उम्मीदवार बनाया है, तो कांग्रेस पार्टी ने सुखदेव भगत को टिकट दिया है। वहीं, पलामू एससी संसदीय सीट पर भाजपा ने लगातार दो बार से चुनाव जीत रहे पूर्व आइपीएस अफसर वीडी राम को टिकट दिया है। विपक्षी गठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल ने ममता भुइयां को टिकट दिया है।
    सर्वाधिक वोटर पलामू और सबसे कम खूंटी में
    चार लोकसभा क्षेत्र में कुल 63,99,582 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 32,12,549 पुरुष, 31,86,991 महिला और 42 थर्ड जेंडर वोटर हैं। सबसे ज्यादा 33 थर्ड जेंडर वोटर सिंहभूम में हैं। इन चार लोकसभा क्षेत्रों में कुल 23 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पलामू लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 22,27,365 मतदाता हैं। मतदाताओं के मामले में सिंहभूम दूसरे नंबर पर है। यहां मतदाताओं की संख्या 14,32,934 है। इसके बाद लोहरदगा का नंबर आता है, जहां कुल 14,27,022 वोटर हैं। इन चार लोकसभा क्षेत्रों में सबसे कम मतदाता खूंटी में हैं। यहां मतदाताओं की संख्या 13,12,261 है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनलिन सोरेन की चेतावनी पर बाबूलाल का पलटवार, बोले- क्या अब सीता सोरेन पर भी हमला करायेंगे
    Next Article लोकसभा चुनाव में अल्पसंख्यक बिरादरी को टिकट नहीं : गुस्से में इरफान अंसारी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सोमा मुंडा हत्याकांड: परिजनों से मिले भाकपा माले नेता, न्याय के लिए आंदोलन की चेतावनी

      January 14, 2026

      IAS विनय चौबे को बड़ा झटका: हाइकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

      January 6, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर को बताया भारतीय संस्कृति का प्रतीक

      January 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जेपीएससी-2 नियुक्ति घोटाला: ईडी ने दर्ज की ईसीआईआर, 60 लोग बनाए गए आरोपी
      • चर्च रोड से कर्बला चौक तक चला नगर निगम का बुलडोजर
      • शिक्षा केवल आजीविका नहीं, समाज और राष्ट्र सेवा का माध्यम: राष्ट्रपति
      • ED कार्यालय में मारपीट का मामला गरमाया, रांची पुलिस पहुंची इडी ऑफिस, CISF ने की घेराबंदी
      • दिनदहाड़े चाय दुकान पर गोलियां, पूर्व मुखिया समेत दो घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version