Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सिंहभूम लोकसभा सीट से गीता कोड़ा ने भरा नामांकन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी रहे मौजूद
    Top Story

    सिंहभूम लोकसभा सीट से गीता कोड़ा ने भरा नामांकन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी रहे मौजूद

    adminBy adminApril 22, 2024Updated:April 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -आज से असली जंग शुरू: गीता कोड़ा
    -झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता घड़ियाली आंसू बहा रहे
    -जेएमएम गुंडई और दबंगई की राजनीति करना चाहती है
    चाइबासा। पश्चिमी सिंहभूम लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी के समक्ष उन्होंने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद रहे। साथ ही जेबी तुबिद, गीता बलमुचू और संजय पांडेय भी मौजूद थे। नामांकन से पहले चाइबासा में समर्थकों भी भीड़ उमड़ पड़ी। गावों गावों ने समर्थक गाड़ी भर-भर कर नेता के सपोर्ट में आ रहे थे। चाइबासा शहर जाम हो गया था। खुद मधुकोड़ा जाम को हटाने का काम कर रहे थे।

    गीता कोड़ा ने नामांकन के बाद कहा कि आज से असली और विधिवत रूप से जंग शुरू हो गयी है। हम लोग पूरी तरीके से तैयार हैं। बाबूलाल मरांडी भी आज नामांकन में शामिल हुए। मेरा यही कहना है कि लोग ज्यादा से ज्यादा वोट करें और सुरक्षित तरीके से वोट करें। पिछले दिनों झामुमो ने माहौल खराब करने की कोशिश की। प्रयास है कि लोग सुरक्षित तरीके से वोट करें। गीता कोड़ा ने कहा कि मैदान में जोबा मांझी तो हैं, साथ ही उनके पीछे चंपाई सोरेन भी हैं, लेकिन हमारे साथ नरेंद्र मोदी हैं और उनकी गारंटी भी है। कहा कि यह लड़ाई नीति और नियति के साथ है। सामने जो प्रतिद्वंद्वी हैं, उसके पास न नीति है न सिद्धांत है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड के लोगों के साथ छल किया है। झामुमो के नेताओं ने झारखंड के भोले-भाले लोगों को ठगा है। उनके साथ धोखेबाजी की है। जिस आशा-उम्मीद के साथ जनता ने सरकार को चुना, उनके साथ धोखा हुआ है। उन्हें गर्त में धकेलने का काम हुआ है।

    आज झारखंड में लोग भुखमरी, बेरोजगारी, शिक्षा के लिए तरस रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओ को भी यहां की सरकार ने बैरिकेड लगाने का काम किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता घड़ियाली आंसू बहाने का काम कर रहे हैं। कह रहे हैं कि हमें तो कुछ मिल ही नहीं रहा है। हम कुछ काम ही नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि इनकी नियति ठीक नहीं है। इनके पास दूरदृष्टि नहीं है। सोच नहीं है। झारखंड को बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी के नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। झारखंड को सिर्फ भाजपा ही संवार सकती है। आज झारखंड मुक्ति मोर्चा कि सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सिर्फ सिंहभूम में 30 से 35 हजार बच्चे ड्राप आउट हैं। लेकिन मजाल है कि सरकार की नींद खुले। गाव-गाव में पलायन हो रहा है। घर पर सिर्फ बड़े बुजुर्ग रह गये हैं। उनको देखने के लिए कोई युवा नहीं है। अगर रोजगार होता तो न पलायन होता न घर के बुजुर्ग अकेले रहने को मजबूर होते।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता गुंडागर्दी और दबंगई की राजनीति करना चाहते हैं, क्योंकि उनके पास दिखाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंगठनात्मक मजबूती हमारी ताकत है : सुदेश महतो
    Next Article सखी मंडल की महिलाएं चला रहीं मतदान के लिए जागरुकता अभियान
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

      June 3, 2025

      कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले

      June 3, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version