Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हरियाणा के दिग्गज नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने की घर वापसी, सपत्नीक कांग्रेस में हुए शामिल
    देश

    हरियाणा के दिग्गज नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने की घर वापसी, सपत्नीक कांग्रेस में हुए शामिल

    adminBy adminApril 9, 2024Updated:April 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। हरियाणा से सांसद और केंद्र में मंत्री रहे चौधरी बीरेंद्र सिंह आज कांग्रेस में शामिल हो गए। मंगलवार को चौधरी बीरेंद्र सिंह पत्नी प्रेमलता के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। इन्होंने एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दिया था। चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे और पूर्व भाजपा नेता बृजेंद्र सिंह हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।

    मंगलवार को चाैधरी बीरेंद्र सिंह के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर कांग्रेस के नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई और स्वागत किया। बीरेंद्र सिंह कांग्रेस के साथ चार दशक से अधिक समय पुराने रिश्ते को तोड़कर लगभग 10 साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

    बीरेंद्र सिंह उचाना से पांच बार जीतकर हरियाणा विधानसभा में विधायक बने और तीन बार हरियाणा में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने तीन बार सांसद के रूप में भी देश की सेवा की है।

    28 अगस्त, 2014 को राज्यसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा देने के बाद बीरेंद्र सिंह 29 अगस्त, 2014 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय और पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय का प्रभार दिया गया था।

    11 जून, 2016 को छह साल के कार्यकाल (2016-2022) के लिए तीसरी बार राज्यसभा के लिए फिर से चुने गए। जुलाई 2016 में नरेन्द्र मोदी मंत्रालय के दूसरे कैबिनेट फेरबदल के दौरान चौधरी बीरेंद्र सिंह ने इस्पात मंत्री के रूप में नरेंद्र सिंह तोमर की जगह ली थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिमांड के बाद हत्या के आरोपित की मौत पर हंगामा, शव के साथ कोयल पुल दो घंटे तक जाम
    Next Article पाकिस्तान में पत्नी को चरित्रहीन बताने वाले को 80 कोड़े की सजा
    admin

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version