रांची। राजधानी में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार से जा रही कार अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गयी। इस घटना में करीब छह लोग घायल हो गये। घटना शनिवार दोपहर को हुई। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के झारखंड पुलिस मुख्यालय के पास स्थित भोकड़ो पुल के पास हुई है, जहां जेएच 01सी क्यू 2142 नंबर की कार अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गयी। इस घटना में छह लोग घायल हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और कार को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कार की गति तेज थी, जिस वजह से यह घटना हुई।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version