Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हाइकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया निर्देश, भू माफिया, फिरौती और महिला हिंसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें
    झारखंड

    हाइकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया निर्देश, भू माफिया, फिरौती और महिला हिंसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें

    adminBy adminApril 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -हाइकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया निर्देश
    -जिलों में टास्क फोर्स को मजबूत कर भू माफिया, फिरौती की मांग करनेवालों और महिला हिंसा करनेवालों पर करें सख्त कार्रवाई
    रांची। दुमका में स्पेनिश बोलनेवाली ब्राजील निवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज के रांची स्थित जमीन की बाउंड्री वॉल तोड़ कर जमीन पर कब्जे की कोशिश मामले में कोर्ट के स्वत: संज्ञान की सुनवाई गुरुवार को हाइकोर्ट में हुई। मामले में हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर की अध्यक्षतावाली खंडपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि राज्य के जिलों में टास्क फोर्स को मजबूत बना कर भू माफियाओं, फिरौती की मांग करनेवालों और महिला हिंसा करनेवालों पर सख्त कार्रवाई करें। कोर्ट ने अगली सुनवाई में राज्य सरकार को टास्क फोर्स द्वारा जिलों में की गयी कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 7 मई को होगी। इससे पहले राज्य सरकार की ओर से भू माफियाओं, महिलाओं के खिलाफ क्राइम करनेवालों और फिरौती मांगने वालों के खिलाफ अब तक की गयी कार्रवाई के संबंध में शपथ पत्र दाखिल किया गया।

    इस पर कोर्ट ने सरकार से पूछा कि जमीन माफियाओं, फिरौती मांगने वालों एवं महिलाओं के खिलाफ क्राइम करनेवाले अपराधियों जिन्हें अदालत से जमानत नहीं मिली है, उनकी गिरफ्तारी के लिए क्या कार्रवाई की गयी। कोर्ट ने राज्य सरकार को झारखंड में हो रहे साइबर क्राइम पर भी अंकुश लगाने का भी निर्देश दिया। साथ ही यह भी पूछा कि अगर फिरौती को लेकर किसी के पास विदेश या देश के अन्य राज्यों से कोई फोन कॉल आता है तो उसे ट्रेस करने के लिए क्या तरीका इस्तेमाल किया जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद कुक्कुटों की किलिंग, वैज्ञानिक विधि से डिसइंफेक्शन के काम में लगी रैपिड रिस्पांस टीम
    Next Article श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में सेमिनार
    admin

      Related Posts

      कांग्रेस पार्टी जमीन पर रहकर काम करती है: मंत्री

      June 22, 2025

      भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की संगठनात्मक चर्चा

      June 22, 2025

      उपायुक्त और एसएसपी ने रथ मेला की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

      June 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झामुमो के दावे से रोचक हुआ बिहार का चुनावी परिदृश्य
      • बिहार में किंग बनाम किंगमेकर में कौन मारेगा बाजी
      • बिहार ने जो विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है : सम्राट चौधरी
      • नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, वाहन जब्त
      • पेंशन भुगतान में अनियमितता को लेकर धरना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version