-हजारीबाग के एनडीए सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बड़कागांव के 24 गांवों में किया तूफानी जनसंपर्क
-मनीष जायसवाल ही करेंगे हजारीबाग लोकसभा का कायाकल्प: रोशन लाल चौधरी

दिनकर कुशवाहा
बड़कागांव। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल का चुनावी दौरा मौसम का तापमान बढ़ने के साथ ओर तेज होता जा रहा है। मनीष जायसवाल ने हर दिन की तरह शुक्रवार को अपने पुरखों की धरती बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की 10 पंचायत के करीब 24 गांवों का तूफानी दौरा कर भाजपा और अपने पक्ष में कमल फूल छाप पर मतदान की अपील को लेकर जनसंपर्क और जनसंवाद कार्यक्रम चलाया। साथ ही आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रत्याशी रौशन लाल चौधरी ने भी कम से कदम मिला कर मनीष जायसवाल को भारी मतों से जीताने की अपील की। मनीष जायसवाल ने अपने दौरे की शुरूआत बड़कागांव पश्चिमी पंचायत स्थित ग्राम लंगातु से किया। उसके बाद आराहारा, जुगरा, चेपकला, सिकरी, चमगढ़ा, केरीगढ़ा, चेपाखुर्द, डाड़ी कला, सिंदवारी, चिरका, पड़रिया, खैरातरी, कांडतरी, मिर्जापुर, सोनपुरा, महुदी, सांढ़, शिवाडीह, महुंगाय सहित बड़कागांव मध्य पंचायत स्थित बड़कागांव चौक में कई जगहों पर जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों को संबोधित किया। इस दौरान हरेक गांव में सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल का भाजपा और आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने फूल माला पहना कर और कई जगह आरती उतार कर कर अभिनंदन किया।

मनीष जायसवाल अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान जब अपने पैतृक और पुरखों की धरती बड़कागांव प्रखंड के चेपाकला पंचायत के ग्राम जुगरा पहुंचे, तो ग्रामीणों ने आरती उतार कर और पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। यहां ग्रामीणों ने अंग-वस्त्र भेंट कर अपने गांव के सोनू का सम्मान किया।

लोगों को संबोधित करते हुए प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा कि मैं भी विस्थापित हूं, दर्द समझता हूं, आपका आशीर्वाद रहा, तो संसद में आपकी आवाज बन कर गंजूंगा। मैं भी इसी धरती का बेटा हूं और आपका दर्द बांटने के लिए आया हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस ने 62 सालों तक राज करके देश को कुछ नहीं दिया, तो पिछले 10 साल में मोदी सरकार ने आपके जीवन को बदल कर रख दिया है। देश में कई बड़े कार्य हुए हैं। मोदी की गारंटी आपको मिली है।

हजारीबाग लोकसभा की नयी आस हैं मनीष जायसवाल, प्रचंड मतों से सांसद बनायें, होगा क्षेत्र का विकास: रोशन लाल चौधरी

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल के समर्थन में बड़कागांव क्षेत्र के दौरे पर उनके साथ चल रहे आजसू के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रोशन लाल चौधरी ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की नयी आस हैं बड़कागांव की माटी के लाल मनीष जायसवाल। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रचंड मतों से इन्हें सांसद बनायें, तभी हक्षेत्र का सर्वांगीण विकास और आपके विस्थापन के दर्द का समुचित समाधान होगा । इस अवसर पर भाजपा और आजसू के बड़कागांव के नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।

मौके पर ये गणमान्य लोग रहे मौजूद
मौके पर विशेष रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जयनारायण प्रसाद, बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर महतो, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह चेपाकला पंचायत मुखिया अनिकेत नायक, भाजपा जिला मंत्री मूलचंद साव, समाजसेवी सत्येंद्र नारायण सिंह, बड़कागांव पश्चिम मंडल अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, आजसू प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, बड़कागांव पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, जिला मुखिया संघ अध्यक्ष कांडतरी पंचायत के मुखिया पारसनाथ प्रसाद, किसान मोर्चा जिला महामंत्री बैजनाथ कुमार साव, पूर्व जिप सदस्य सदस्य टुकेश्वर प्रसाद, भाजपा कार्यकर्ता सह युवा अधिवक्ता इंद्र कुमार पंडित,
आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version