Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»प्रचार नहीं करूंगा, सीधा लेने जाऊंगा रिजल्ट; BJP सांसद निशिकांत दुबे के बयान के मायने क्या हैं?
    राजनीति

    प्रचार नहीं करूंगा, सीधा लेने जाऊंगा रिजल्ट; BJP सांसद निशिकांत दुबे के बयान के मायने क्या हैं?

    adminBy adminApril 3, 2024Updated:April 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोड्डा। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया है कि वह इस बार चुनाव प्रचार करने के लिए मैदान में नहीं उतरेंगे। बल्कि उस समय में वह क्रिकेट खेलेंगे या चाय पीते नजर आएंगे। बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे का कहना है कि उनके खिलाफ विपक्ष के पास कोई दमदार नेता नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जेएमएम कोई प्रत्याशी देगा तो वो चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। यह भी कहा है कि कांग्रेस अगर प्रदीप यादव को उम्मीदवार बनाती है तब भी वो प्रचार करने नहीं जाएंगे बल्कि सीधा परिणाम लेने जाएंगे।

    चुनाव प्रचार नहीं करूंगा
    निशिकांत दुबे ने दुमका में कहा कि मैं घोषणा करता हूं कि अगर मेरे खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा उम्मीदवार देता है तो मैं प्रचार नहीं करूंगा। बल्कि नॉमिनेशन करने के बाद सीधा रिजल्ट लेने जाउंगा। सांसद ने कहा कि अगर मेरे सामने प्रदीप यादव होंगे तो मैं अपनी जीत के लिए काफी आश्वत हूं। मुझे चुनाव प्रचार की जरूरत नहीं पड़ेगी। मैं कई बार प्रदीप यादव को हरा चुका हूं। फिर हराने के लिए मेहनत करने की जरूरत नहीं है। अगर कांग्रेस से कोई दूसरा प्रत्याशी आता है तो फिर चुनाव प्रचार के बारे में सोचूंगा।

    सीता सोरेन की टक्कर का कोई नहीं
    दुमका लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के बारे में निशिकांत दुबे ने कहा कि उनके खिलाफ तो झारखंड मुक्ति मोर्चा में कोई प्रत्याशी ही नहीं है। जहां तक मुझे पता है स्टीफन मरांडी और नलिन सोरेन ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। हेमेंत सोरेन के भी नहीं लड़ने की बात उनकी ही पार्टी के नेता कर रहे हैं। कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा से उपचुनाव लड़ेंगी। ऐसे में कोई उम्मीदवार नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि सीता सोरेन के सामने जो भी प्रत्याशी खड़े होंगे उनकी जमानत जब्त हो जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभ्रष्टाचार का आरोप झेल रहे 25 नेता BJP में शामिल हुए, इनमें 23 को तत्काल राहत मिल गयी: चंपाई सोरेन
    Next Article पूर्व डीआरएम नीरज कुमार ने किया सरेंडर, भरा जुर्माना
    admin

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

      July 6, 2025

      अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस

      July 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version