Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें तो छत्तीसगढ़ होगा नक्सलमुक्त राज्य: अमित शाह
    देश

    नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें तो छत्तीसगढ़ होगा नक्सलमुक्त राज्य: अमित शाह

    adminBy adminApril 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खैरागढ़ / रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के खैरागढ़ में एक जनसभा में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों और नीतियों का बखान किया। वे यहां भाजपा के उम्मीदवार संतोष पांडेय के समर्थन में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कांग्रेस पर कई तीखे प्रहार किए। उन्होंने राज्य की जनता को नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ काे नक्सलमुक्त राज्य बनाने का भरोसा दिया।

    केंद्रीय मंत्री शाह ने सभा में अपना भाषण की शुरुआत मां बम्बलेश्वरी को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि आज आंबेडकर जयंती है, आज संविधान निर्माता को पूरा देश याद कर रहा है। शाह ने कहा कि जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया था, ठीक उसी तरह इस चुनाव में भूपेश बघेल को भारी मतों से हराकर घर भेज दीजिए। शाह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कहते है कि मोदी संविधान बदल देंगे। इनके चले-चपेटे कहते हैं कि मोदी फिर आए तो आरक्षण खत्म हो जाएगा। मैं बताना चाहूंगा कि यह लोग झूठ का व्यापार करते हैं। चाहे कुछ भी हो जाए भाजपा ना आरक्षण खत्म करेगी और ना करने देगी।

    शाह ने कहा कि संतोष पांडेय को दिया वोट सीधे नरेन्द्र माेदी को प्रधानमंत्री बनाएगा। मोदी को तीसरी बार प्रधानमंंत्री बना दो तो हम तीन साल में छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त राज्य बनाने का कार्य करके दिखाएंगे। नरेन्द्र मोदी ने किसान कल्याण के लिए कई सारे कार्य किए हैं।

    किसानों के कल्याण के लिए हमने बढ़ाया बजट : शाह

    शाह ने कहा कि वर्ष 2013 में किसान कल्याण का बजट सिर्फ 22 हजार करोड़ रुपये था, मोदी ने इसे बढ़ाकर 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये किया। जिससे हर किसान को 6 हजार रुपये हर साल मिल रहे हैं।

    छत्तीसगढ़ में साय सरकार कर रही हर गारंटी पूरा

    गृह मंत्री शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार चाहे अटल की हो या नरेन्द्र मोदी की हमने गरीब और किसानों को हमेशा ऊपर रखा है। भूपेश कक्का से मैं पूछता हूं कि आपने छत्तीसगढ़ को क्या दिया है। नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 38 लाख घरों में शौचालय बनाए, 12 लाख आवास दिए, 18 लाख आवास बनाने की घोषणा विष्णुदेव सरकार ने भी कर दी है।

    भूपेश जी ने पीएससी सहित महादेव को भी नहीं छोड़ा

    उन्हाेंने कहा कि पीएससी घोटाला, गोठान घोटाला, वर्मी कंपोस्ट घोटाला यहां तक की भूपेश बघेल सरकार ने तो महादेव के नाम पर भी स्कैम किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में वाहन चेकिंग के दौरान 11.45 लाख बरामद
    Next Article भगवा क्रांति 15 अप्रैल को निकालेगी शोभायात्रा
    admin

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version