रांची। विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को कांके रिंग रोड में किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, विधायक समरी लाल, मनोज महतो बाजपेयी, संयोजक संजीव विजयवर्गीय, रमाकांत महतो उपस्थित रहे।
आदित्य साहू ने कहा कहा कि यह चुनाव देश की दिशा तय करेगा। इसलिए 25 मई को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की जरूरत है। भाजपा का मंत्र है बूथ जीतो, चुनाव जीतो। इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को बूथ पर डटकर खड़ा रहना है।
सांसद संजय सेठ ने कहा कि यह मोदी का दौड़ता हुआ भारत है। ना थकता है ना झुकता है। दुश्मनों की आंखों में आंख डालकर बात करने वाला भारत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। मौके पर कमलेश राम, सुरेंद्र महतो, नसीब लाल महतो, प्रीतम साहू, सुजाता कच्छप, नीरज पासवान, बलराम सिंह, जीतेंद्र सिंह पटेल, हृदय साहू, रामलखन मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।