Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»इंडी गठबंधन सनातन विरोधी और भ्रष्टाचारी लोगों की जमात : बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    इंडी गठबंधन सनातन विरोधी और भ्रष्टाचारी लोगों की जमात : बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminApril 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    डोमचांच के प्रखंड प्रमुख सहित कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा
    मोदी सरकार में सबका साथ सबका विकास साकार हो रहा : अन्नपूर्णा
    रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने डोमचांच के प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव सहित उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलायी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंडी गठबंधन की साख खत्म हो चुकी है। यह एलायंस केवल नकारात्मक राजनीति करता है। ये सनातन विरोधी और भ्रष्टाचारी लोगों की जमात है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन केवल कमाने के लिए बनाया गया गठबंधन है। सत्ता प्राप्त कर देश और प्रदेश को लूटना इनके फितरत में शामिल है। उन्होंने कहा कि देश की जनता का भरोसा इंडी एलायंस पर नहीं है।

    जनता मोदी की गारंटी पर भरोसा कर रही है। उन्होंने झारखंड की 14 लोकसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी को अपार बहुमत से जीत दिलाने के लिए लग जाने का आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार में सबका साथ सबका विकास साकार हो रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार में भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। इस अवसर पर आॅनलाइन सदस्यता प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ने दिलायी। संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने और धन्यवाद ज्ञापन कोडरमा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने किया। कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी भी उपस्थित थे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में संजय मेहता, शिव शंकर राय, मनोज यादव, पिंटू यादव, रामदेव मेहता, दिनेश यादव, बैजू तिवारी, प्रवीण यादव, बैजनाथ यादव, राम सुरेश यादव, नीलू देवी, ममता कुमारी, विजय कुमार, विजय कुमार, रानी कुमारी, मनोज दास, गुड़िया देवी, प्रियंका रानी, संजय मेहता सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड मुक्ति मोर्चा ने सिंहभूम के आम अवाम की भावनाओं का राजनीतिक दोहन किया है: सुदेश महतो
    Next Article देश के तानाशाही शासन को हटाने के लिए उलगुलान होगा: सुप्रियो भट्टाचार्य
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version