Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»झारखंड में ‘आईएनडीआईए’ गठबंधन को लगा झटका, सीपीआई ने चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार
    राजनीति

    झारखंड में ‘आईएनडीआईए’ गठबंधन को लगा झटका, सीपीआई ने चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार

    adminBy adminApril 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में आईएनडीआईए गठबंधन में दरार आ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने गठबंधन से नाता तोड़ लिया है। सीपीआई ने गठबंधन से अलग होकर चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। चतरा, लोहरदगा, पलामू और दुमका सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी है। पार्टी की प्रदेश इकाई ने गठबंधन में एक भी सीट नहीं मिलने पर यह फैसला किया है।

    पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर जारी पत्र के अनुसार, पलामू से अभय भुइयां, लोहरदगा से महेंद्र उरांव, चतरा से अर्जुन कुमार और दुमका से राजेश कुमार किस्कू उम्मीदवार बनाए गए हैं। पार्टी के सचिव महेन्द्र पाठक और पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने बताया कि पार्टी कुछ और सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी।

    पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद कुमार पांडेय ने सोमवार को बताया कि पहले हमारी पार्टी गठबंधन का हिस्सा थी, लेकिन अब हम स्वतंत्र रूप से झारखंड के चुनाव मैदान में हैं। हमने गठबंधन के तहत सिर्फ एक सीट हजारीबाग देने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उन्होंने इसे नहीं माना। हमारी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद ने राज्य कमेटी को इसपर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था।

    हजारीबाग सीट पर सीपीआई के भुवनेश्वर मेहता वर्ष 1991 और 2004 में चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। इसी आधार पर पार्टी इस सीट पर दावेदारी कर रही थी।

    आईएनडीआईए गठबंधन में इस बार हजारीबाग सीट कांग्रेस को दी गई है, जहां से मांडू क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल उम्मीदवार बनाए गए हैं। गठबंधन ने राज्य में सीट शेयरिंग का जो फॉर्मूला तैयार किया है, उसमें वामपंथी दलों में मात्र सीपीआई एमएल को कोडरमा की एक सीट दी गई है। इस सीट पर बगोदर क्षेत्र के सीपीआई एमएल विधायक विनोद सिंह उम्मीदवार बनाए गए हैं।

    सीपीआई ने मांगी थी सिर्फ हजारीबाग सीट

    सीपीआई की ओर से गठबंधन में से सिर्फ हजारीबाग लोकसभा सीट मांगी गई थी। पार्टी की ओर से तर्क दिया गया था कि हजारीबाग से सीपीआई के पूर्व राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता दो बार सांसद रह चुके हैं। पार्टी का वहां व्यापक जनाधार है, इसलिए हजारीबाग सीट पर सीपीआई का दावा बनता है लेकिन गठबंधन में हजारीबाग सीट कांग्रेस के खाते में चली गई है। कांग्रेस ने विधायक जेपी पटेल को हजारीबाग से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके बाद सीपीआई ने गठबंधन से अलग होने का फैसला लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत के साथ हुआ भेदभाव, चार जून का है इंतजार: कल्पना सोरेन
    Next Article रांची पुलिस ने चुटिया इलाके से 36 केन बियर व 100 बोतल शराब किया जब्त
    admin

      Related Posts

      केंदुआडीह गैस रिसाव मामले में जल्द ही काबू पा लिया जायेगा: राज सिन्हा

      December 17, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

      December 16, 2025

      नगर निगम सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर रही: सरयू राय

      December 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्कूटी से दो किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार
      • टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version