Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»आईपीएल 2024: बटलर की शतकीय पारी की बदौलत राजस्थान ने केकेआर को दो विकेट से हराया
    स्पोर्ट्स

    आईपीएल 2024: बटलर की शतकीय पारी की बदौलत राजस्थान ने केकेआर को दो विकेट से हराया

    adminBy adminApril 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -केकेआर के सुनील नारायण का शतक गया बेकार

    कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 31वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हरा दिया है। इस जीत के हीरो जोश बटलर रहे। उन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेली। इस तरह राजस्थान ने अंक तालिका में शीर्ष पर अपना स्थान बरकरार रखा।

    कोलकाता के इडेन गार्डन में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने राजस्थान के खिलाफ सुनील नरेन की तूफानी पारी के बदौलत 20 ओवर में छह विकेट खोकर 223 रन बनाए। जवाब में जोश बटलर की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत राजस्थान ने इस मैच को दो विकेट से जीत लिया। बटलर ने नाबाद 107 रन बनाए। इनके अलावा यशस्वी जायसवाल 19, कप्तान संजू सैमसन 12 रन, रियान पराग 34 रन, ध्रुव जुरैल 2 रन, आर अश्विन आठ रन, सिमरन हेटमायर शून्य और आर पॉवेल ने 26 रन और ट्रेंट बोल्ट शून्य रन बनाये। इस सीजन में बटलर का यह दूसरा शतक था। केकेआर की तरफ से हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती ने क्रमशः दो-दो विकेट लिये, जबकि वैभव अरोड़ा को एक सफलता मिली।

    इससे पहले, बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवरों में 223 रन बनाए। कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 56 गेंदों में 109 रन बनाए। वहीं सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अंगकृष रघुवंशी ने 18 गेंदों में तेजतर्रार 30 रन बनाए। फिर कप्तान श्रेयश अय्यर (11 रन) और आंद्रे रसन (13 रन) जल्दी आउट हो गए। हालांकि रिंकू सिंह ने जरूर 9 गेंदों में 20 रन की पारी खेली। जबकि दूसरी ओर से सुनील नरेन लगातार रन बनाते रहे। इस दौरान सुनील ने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया। इस स्टार ऑलराउंडर ने 56 गेंदों में 13 चौकों और छह छक्कों की मदद से 109 रन बनाए। राजस्थान के लिए आवेश खान और कुलदीप सेन ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरेगिस्तान में बारिश का कहर : यूएई में भारी बरसात, ओमान में 18 की मौत
    Next Article युजवेंद्र चहल के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, फेंका आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा स्पैल
    admin

      Related Posts

      इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कोहली-बुमराह की वापसी

      June 21, 2026

      कायरन पोलार्ड टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

      June 21, 2026

      छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

      May 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वेनेजुएला भूकंप: ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भारत ने भेजी राहत सामग्री, वायुसेना के दो विमान हुए रवाना
      • रामगढ़ सड़क हादसा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
      • दिव्यांग अभ्यर्थी सदानंद कुमार की नियुक्ति की अनुशंसा 12 सप्ताह में करे जेपीएससी : हाई कोर्ट
      • तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
      • दहेज का बकाया 70 हजार नहीं मिलने पर नवविवाहित को पेट्रोल डालकर जलाया, इलाज के दौरान मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version