Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»युजवेंद्र चहल के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, फेंका आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा स्पैल
    स्पोर्ट्स

    युजवेंद्र चहल के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, फेंका आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा स्पैल

    adminBy adminApril 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच मैच के दौरान, लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। चहल ने आईपीएल इतिहास में अपने चार ओवरों में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड बनाया है।

    चहल ने मैच में अपने 4 ओवरों के स्पैल में में 54 रन देकर 1 विकेट लिया। इससे पहले उन्होंने 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार ओवर में 51 रन देकर 1 विकेट लिया था। वहीं राजस्थान के एक और अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी आईपीएल इतिहास में दूसरी बार सबसे महंगा स्पैल फेंका, उन्होंने अपने 4 ओवर में 49 रन दिये। इससे पहले उन्होंने 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने चार ओवरों में 53 रन दिये थे।

    मैच शुरू होने से पहले, चहल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में 200 विकेट हासिल करने की कगार पर थे।

    चहल अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक खेले गए 152 मैचों में 21.47 की औसत और 7.71 की इकॉनमी रेट के साथ 199 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा 5/40 है।

    मैच की बात करें तो राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। फिल साल्ट (10) को जल्दी खोने के बाद, सुनील नरेन के बेहतरीन शतक (56 गेंदों में 13 चौकों और छह छक्कों की मदद से 109 रन) अंगकृष रघुवंशी (18 गेंदों में 30, पांच चौकों की मदद से 30) और रिंकू सिंह (नौ गेंदों में 20*, एक चौका और दो छक्के) की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत केकेआर को 20 ओवरों में 6 विकेट पर 223 रन बनाया। राजस्थान के लिए आवेश खान और कुलदीप सेन ने 2-2 और चहल ने 1 विकेट लिया।

    जवाब में राजस्थान ने सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के बेहतरीन नाबाद शतक और रियान पराग (14 गेंद 34 रन 4 चौके और 2 छक्के) व रोवमेन पॉवेल (13 गेंद 1 चौका, 3 छक्का) की विस्पोटक पारियों की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच जीत लिया। बटलर ने 60 गेंदों पर 9 चौके और 6 छक्के की बदौलत 107 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली।

    केकेआर के लिए हर्षित राना, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 व वैभव अरोड़ा ने 1 विकेट लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईपीएल 2024: बटलर की शतकीय पारी की बदौलत राजस्थान ने केकेआर को दो विकेट से हराया
    Next Article सिरसा: अशोक तंवर व गोबिंद कांडा ने यूपीएससी में पास कोमल गर्ग को दी बधाई
    admin

      Related Posts

      आईपीएल 2025: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई सीएसके, धोनी बोले- कैच छोड़ना पड़ा भारी

      May 1, 2025

      दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के दौरान अजिक्य रहाणे हुए चोटिल, चोट गंभीर नहीं

      April 30, 2025

      दिल्ली कैपिटल्स की हार पर बोले विप्रज निगम – गलत शॉट चयन से मैच फिसल गया

      April 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी
      • झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
      • झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री
      • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
      • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version