Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»रफाह शहर पर इजराइल का हमला करना होगी बड़ी गलती: अमेरिका
    दुनिया

    रफाह शहर पर इजराइल का हमला करना होगी बड़ी गलती: अमेरिका

    adminBy adminApril 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    यरुशलम। इजराइल द्वारा फिलस्तीन के गाजा पट्टी के दक्षिणी शहर खान यूनिस को तबाह करने के बाद मिस्र की सीमा से सटे शहर रफाह में हमले बढ़ाने का संकल्प लिया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को वीडियो संदेश में कहा कि इसके लिए हमने तारीख निश्चित कर ली है।

    वहीं, इजराइल के निकट सहयोगी अमेरिका ने कहा है कि रफाह में जमीनी हमले करना उसकी की बड़ी गलती होगी। उसने इसके बजाय वैकल्पिक समाधान तलाशने की मांग की है। इजराइल ने इससे पहले रविवार को खान यूनिस से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया था। अब वहां मूल फिलस्तीनी लौटने लगे हैं, लेकिन वहां चारों ओर खंडहरों को देखकर परेशान हैं।

    इस बीच, इजराइल के रक्षा बलों ने मंगलवार सुबह कहा कि सोमवार रात गाजा सेंट्रल कैंप में हवाई हमले में हमास के आतंकी कमांडर हातेम अलरामेरी को मार गिराया गया है। अलरामेरी, हमास के केंद्रीय शिविरों की मघाजी बटालियन के भीतर राकेटों के प्रक्षेपण में शामिल था। इसके साथ इजराइली बल ने दावा किया कि उसने लाल सागर से आ रहे ड्रोन को मार गिराने के लिए पहली बार समुद्री मिसाइल रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल किया है।

    इजराइली बलों ने यह भी बताया कि सोमवार रातभर उसके युद्धक विमानों ने देश के महज्जाह क्षेत्र में सीरियाई सेना के सैन्य बुनियादी ढांचे पर हमला किया। कहा, इससे एक दिन पहले हमने देश के दक्षिण में सीरियाई सेना के एक ठिकाने पर तोपखाने से हमला किया था। उधर, निकारागुआ ने यूएन की शीर्ष अदालत में जर्मनी पर गाजा में नरसंहार में मदद करने का आरोप लगाया है। कहा, इजरायल को हथियार बेचना इसे दर्शाता है। वहीं जर्मनी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।

    पीएम नेतन्याहू ने कहा कि इजराइली मध्यस्थ मिस्त्र में हमास के प्रतिनिधिमंडल से युद्धविराम समझौते का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, हमास ने मंगलवार को कहा कि युद्धविराम को लेकर इजरायल के नए प्रस्ताव में उसकी कोई भी मांग स्वीकार नहीं की गई है। लेकिन, वह इजराइल के प्रस्ताव का अध्ययन करेगा, इसके बाद कोई जवाब देगा। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव मिस्त्र और कतर के मध्यस्थों के जरिये उसे प्राप्त हुआ है।

    गाजा युद्ध के दौरान खराब हुए संबंधों के बीच तुर्किये और इजरायल ने मंगलवार को जैसे को तैसा व्यापार प्रतिबंधों की घोषणा की। गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों के कट्टर आलोचक तुर्किये ने सबसे पहले घोषणा की कि वह तत्काल प्रभाव से इजरायल को 54 प्रकार के उत्पादों के निर्यात को प्रतिबंधित कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रीलंका ने 19 और भारतीय मछुआरों को रिहा किया : उच्चायोग
    Next Article रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी परमाणु संयंत्र की स्थिति गंभीर: आईएईए
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version