रांची के प्रभात तारा मैदान में महारैली की तैयारी तेज
रांची। उलगुलान महारैली को लेकर झामुमो ने 60 सदस्यीय आयोजन, स्वागत और मीडिया समिति बनायी है। 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में महारैली होगी। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। आइएनडीआइए गठबंधन के सहयोगी दलों से समन्वय स्थापित कर समिति का गठन किया गया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने समिति की सूची जारी की है। आयोजन समिति और स्वागत समिति में 26-26 सदस्य हैं, जबकि मीडिया समिति में आठ सदस्य हैं।
आयोजन समिति- बैद्यनाथ राम, विनोद कुमार पांडेय, दीपक बिरुआ, फागु बेसरा, सुप्रियो भट्टाचार्य, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बेबी देवी, हाफिजुल हसन, विकास सिंह मुंडा, नंद किशोर मेहता, योगेंद्र प्रसाद, बादल, बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, राजेश कच्छप, रवींद्र सिंह, अजय शाहदेव, अमूल्य नीरज खलखो, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, गौतम सागर राणा, रंजन कुमार, कुमार वरुण, सुदामा खलखो, नरेंद्र चौबे, सौरभ श्रीवास्तव को रखा गया है।
स्वागत समिति-सरफराज अहमद, सविता महतो, दीपक बिरुआ, मिथिलेश ठाकुर, सुदिव्य कुमार सोनू , हाफिजुल हसन, विजय हांसदा, महुआ माजी, राजू गिरि, बन्ना गुप्ता, जयशंकर पाठक, राजीव रंजन प्रसाद, अनवर अहमद अंसारी, विनय सिन्हा दीपू, मंजूर अंसारी, गुंजन सिंह, तनवीर आलम, अभिलाष साहू, अभिजीत राज, केदार पासवान, अनिता यादव, आबिद अली, सुभेंदु सेन, समर सिन्हा, डीएन सिंह, अजय भगत शामिल हैं।
मीडिया समिति- सुप्रियो भट्टाचार्य, मनोज कुमार पांडेय, राकेश सिन्हा, सतीशपाल मुजनी, कैलाश यादव, बिनोद लाहेरी, सईद अख्तर और ओंकार नाथ जयसवाल को रखा गया है।