Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झामुमो ने सिंहभूम की जनता का राजनीतिक दोहन किया है: सुदेश महतो
    Jharkhand Top News

    झामुमो ने सिंहभूम की जनता का राजनीतिक दोहन किया है: सुदेश महतो

    adminBy adminApril 19, 2024Updated:April 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -इंडिया गठबंधन के पास न कोई सर्वमान्य नेता और न सर्वमान्य नीति
    रांची। साढ़े चार साल से सत्ता का सुख भोग रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा लोकसभा चुनावों में जनता के सामने विकास का कोई एक उदाहरण पेश करने की स्थिति में नहीं है और न ही इनके पास राज्य के प्रमुख विषयों पर कई सोच अथवा स्पष्ट विचार हंै। लोगों की भावनाओं को कुरेद कर राजनीति करना ही जेएमएम की मंशा रही है। लोकसभा चुनावों में करारी हार के लिए जेएमएम और कांग्रेस दोनों को तैयार रहना चाहिए।

    उक्त बातें आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने चाइबासा स्थित गांधी मैदान में आयोजित सिंहभूम लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में कही। इस सम्मेलन में लोकसभा क्षेत्र के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला कमिटी, जिला के सभी प्रखंड प्रभारी एवं क्षेत्र के सभी इकाइयों के प्रखंड अध्यक्ष, सचिव तथा पंचायत एवं ग्राम प्रभारियों ने हिस्सा लिया।

    सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सरकार ने चार सालों में राज्य की खान संपदा को लूटने और लूटने वालों को संरक्षण देने का काम किया है। नियोजन, विस्थापन और स्थानीय नीति का वादा कर सत्ता में आये लोग एक भी नीति नहीं बना पाये। झामुमो में विरासत की राजनीति हावी है। अब एनडीए की एकजुटता के सामने अवसरवादी गठबंधन का टिक पाना मुश्किल होगा।

    आजसू के इस सम्मेलन में सिंहभूम से एनडीए की उम्मीदवार गीता कोड़ा भी उपस्थित रहीं। सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं को उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिये साथ ही उन्होंने गीता कोड़ा की ऐतिहासिक जीत के लिए लोगों से आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि सिंहभूम जनता इस बार राज्य सरकार के कुशासन के खिलाफ मतदान करेगी। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री ने पेपर लीक मामले की सीबीआइ जांच नहीं करा कर लाखों युवाओं से किया अपना पहला वादा भी पूरा नहीं किया। इसका जवाब कोल्हान की जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर देगी।

    मौके पार्टी के प्रधान महासचिव राम चंद्र सहिस ने कहा कि आजसू के नेतृत्व ने झारखंडियों को राजनीतिक और सामाजिक न्याय देने का काम किया है। यह चुनाव ऐतिहासिक होगा। राज्य की जनता ने सभी 14 सीटों पर एनडीए को जिताने का निश्चय किया है। आने वाले 13 मई को सिंहभूम के मतदाता अपने मत का प्रयोग कर गीता कोड़ा को विजयी बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे।

    इस अवसर पर रामचंद्र सहिस, डॉ देवशरण भगत, स्वप्न सिंहदेव, हरेलाल महतो, रीना गोडसारा, रविशंकर मौर्य, सचिव सत्यनारायण महतो, सिद्धार्थ महतो, रामलाल मुंडा, सचिन महतो, नंदू पटेल, सुजीत गिरी, अमित महतो, जितेंद्र सिंह इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस देशहित में विश्वास रखने वाली पार्टी: खड़गे
    Next Article झामुमो की प्रतिष्ठा से जुड़ गयी है 21 अप्रैल की न्याय उलगुलान रैली
    admin

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      • ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version