रांची। इंटरमीडिएट साइंस स्ट्रीम में कोडरमा जिला अव्वल रहा है। वहीं कॉमर्स में लातेहार ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मैट्रिक के बाद इंटर कॉमर्स में भी पहले स्थान पर आकर यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा की चमक सुदूर जिला के गांवों में दिख सकती है। वहीं आर्ट्स में सिमडेगा अव्वल रहा है। वहीं, अगर राजधानी रांची की बात की जाये, तो टॉपर के मामले में वह अव्वल जरूर है, लेकिन सभी स्ट्रीम में जिलावार आंकड़े में वह पिछड़ा नजर आ रहा है।
कॉमर्स में कोडरमा के 97.95 प्रतिशत पास
जिलों की बात करें तो कोडरमा के 97.95 प्रतिशत बच्चों ने कॉमर्स में पास किया है। वहीं साइंस में 91.08 प्रतिशत बच्चों ने सफलता प्राप्त की है, जो कि पूरे राज्य में अव्वल है। आर्ट्स में 97.48 फीसदी बच्चों ने परीक्षा पास की है। आर्ट्स में कोडरमा पूरे राज्य में तीसरे स्थान पर रहा।
सिमडेगा आर्ट्स में अव्वल
सिमडेगा ने आर्ट्स के विषय में सभी जिलों में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। सिमडेगा के 98.30 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। कॉमर्स की बात करें तो 96.93 फीसदी बच्चों ने सफलता पायी है। वहीं साइंस में सिमडेगा का बेहद खराब प्रदर्शन रहा है। वहां 47.59 प्रतिशत बच्चों ने साइंस को पास कर पाये हैं।
लातेहार के छात्रों ने कॉमर्स में गाड़ा झंडा
लातेहार के 98.38 प्रतिशत परिक्षार्थियों ने इंटर में कॉमर्स की परीक्षा पास की है। इनका रिजल्ट कॉमर्स में पूरे राज्य में सर्वश्रेष्ठ रहा है। साइंस में भी 89.40 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की। साइंस में कोडरमा के बाद लातेहार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लातेहार के 95.70 प्रतिशत छात्रों ने इंटर में आर्ट्स की परीक्षा पास की।
संथाल परगना में साइंस में जामताड़ा ने किया टॉप
संथाल परगना में जामताड़ा ने साइंस में सर्वश्रेष्ठ रैंक हासिल किया है। यहां 82.08 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा पास की है। कॉमर्स में 90 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा पास की है। आर्ट्स में कुल 91: फीसदी बच्चों ने परीक्षा पास की है।
साइंस में 25 हजार से ज्यादा फेल
2024 के जारी हुए साइंस के रिजल्ट के मुताबिक कुल 25,563 परिक्षार्थी फेल हो गये हैं। इनमें छात्रों की संख्या 15,733 है, तो वहीं छात्राओं की संख्या 9,830 है। इस बार साइंस में 72.70 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। पिछली बार 81.77 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। पिछली बार के मुकाबले इस बार 10 प्रतिशत कम बच्चे पास हुए हैं।
साइंस
जिला प्रतिशत
कोडरमा- 91.08
लातेहार- 84.40
चतरा-85. 39
जामताड़ा-82.08
हजारीबाग-81.94
पलामू-80.80
गिरिडीह -79.01
रामगढ़- 78.05
लोहरदगा- 73.43
धनबाद-72.19
पूर्वी सिंहभूम-70.40
बोकारो-70.02
रांची-69.09
गोड्डा-68.54
गढ़वा-64.44
दुमका-62.76
सरायकेला-61.33
प सिंहभूम-59.14
देवघर-57.91
साहिबगंज-56.19
गुमला-50.20
पाकुड़-49.86
सिमडेगा-47.59
खूंटी-47.49
आर्ट्स
सिमडेगा-98.83
खूंटी-97.80
कोडरमा- 97.48
गुमला-96.92
हजारीबाग-96.77
लातेहार-95.70
सरायकेला-95.35
पूर्वी सिंहभूम-95.26
रांची-95.26
लोहरदगा-94.85
प सिंहभूम-94.73
चतरा-94.67
गिरिडीह-94.41
धनबाद-93.99
रामगढ़-92.91
बोकारो-92.80
गढ़वा-92.62
जामताड़ा-91.58
देवघर-89.52
दुमका-89.22
पाकुड़-87.60
साहिबगंज-85.74
गोड्डा-85.33
पलामू-81.94
कॉमर्स
लातेहार- 98.38
कोडरमा-97.95
सिमडेगा-96.93
पाकुड़- 96.62
खूंटी- 96.54
हजारीबाग-96.05
रामगढ़-95.95
लोहरदगा-95.61
गिरिडीह- 93.69
गढ़वा- 93.00
दुमका-92.50
बोकारो-91.65
धनबाद-91.00
पलामू-90.27
जामताड़ा-90.00
रांची-89.85
पूर्वी सिंहभूम-89.42
सरायकेला-87.71
गोड्डा-86.95
प सिंहभूम-86.09
गुमला-85.42
चतरा-85.15
देवघर-82.69
साहिबगंज-78.14

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version