Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»लोस चुनाव : सपा नेतृत्व के असमंजस ने बढ़ाई नेताओं की धड़कन
    राजनीति

    लोस चुनाव : सपा नेतृत्व के असमंजस ने बढ़ाई नेताओं की धड़कन

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHApril 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ । मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से टिकट को लेकर समाजवादी पार्टी का नेतृत्व असमंजस में है। अभी तक दो बार टिकट बदला जा चुका है। अब फिर से टिकट को लेकर चल रही अटकलों से सपा नेताओं की धड़कन तेज हो गई है। गुरुवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन होने के कारण बुधवार की रात तक उम्मीदवार के बारे में फाइनल निर्णय होना है। इसके लिए सभी दावेदारों ने लखनऊ में डेरा डाला हुआ है।

    मेरठ-हापुड़ सीट पर समाजवादी पार्टी अपना उम्मीदवार तय नहीं कर पा रही है। 15 मार्च को दलित समाज के भानुप्रताप सिंह को सपा ने उम्मीदवार बनाया था। मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले भानुप्रताप सिंह गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र में राजेंद्र नगर में रहते हैं। दलित वर्ग से आने वाले भानुप्रताप को उम्मीदवार बनाते ही सपा में संघर्ष छिड़ गया और टिकट के सभी दावेदारों ने पार्टी आलाकमान के पास डेरा डाल दिया। भानुप्रताप को बाहरी उम्मीदवार होने, अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी चलाने, मेरठ में कोई सियासी सरोकार नहीं होने की बात कहकर विरोध किया।

    मेरठ से टिकट चाहने वालों में शहर विधायक रफीक अंसारी, सरधना विधायक अतुल प्रधान, किठौर विधायक शाहिद मंजूर, हस्तिनापुर के पूर्व विधायक योगेश वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, नीरज पाल आदि है। टिकट घोषित होने के बाद भानुप्रताप केवल एक बार मेरठ आए। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उनके नाम से नामांकन फार्म भी लिया गया था। सोमवार को शहर विधायक रफीक अंसारी ने भी नामांकन फार्म खरीदवाया था। मंगलवार को पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने अपनी पत्नी पूर्व महापौर सुनीता वर्मा के नाम से नामांकन फार्म खरीदवाया। इसके साथ ही सपा से आकिल मुर्तजा ने भी नामांकन फार्म खरीदा। सोमवार की रात सपा ने भानुप्रताप सिंह का टिकट काटकर सरधना विधायक अतुल प्रधान को उम्मीदवार घोषित कर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमित शाह की आज दोपहर उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के शाहपुर में जनसभा
    Next Article आरपीएफ ने शराब के साथ एक आरोपित को किया गिरफ्तार
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      रायपुर में एसीबी-ईओडब्ल्यू का बड़ा एक्शन: पूर्व आबकारी आयुक्त समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी

      November 23, 2025

      स्वास्थ्य और शिक्षा के बिना विकसित झारखंड सिर्फ सपना: बाबूलाल मरांडी

      November 22, 2025

      झारखंड विधानसभा ने पूरे किए 25 साल, रजत जयंती समारोह में राज सिन्हा को मिला ‘उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार’

      November 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘यह धर्म ध्वजा सिर्फ एक झंडा नहीं, भारतीय सभ्यता के कायाकल्प का झंडा है’-PM मोदी
      • झारखंड पुलिस सेवा में बड़ा फेरबदल, 9 DSP को IPS रैंक में मिली प्रोन्नति
      • प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, सरसंघचालक भी रहे मौजूद
      • रांची में क्रिकेट का जुनून, जेएससीए स्टेडियम में टिकट के लिए ठंड में देर रात से लगी लंबी कतारें
      • CM हेमंत ने किया फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन, बोले- संताल परगना से दिल्ली तक खिंची जाएगी विकास की लकीर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version