-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल में हुआ कार्यक्रम

रामगढ़। पृथ्वी दिवस पर रामगढ़ जिले में धरती को बचाने का संदेश दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में सोमवार को पृथ्वी दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

गोला पंचायत के चिल्ड्रेन पैराडाइस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में डालसा रामगढ़ के बैनर तले बच्चों को पर्यावरण से संबंधित जानकारी पीएलवी पूनम कुमारी ने दिया। साथ ही पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के उपायों की जानकारी दी। पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उसके संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया गया।

बच्चों को बताया गया कि पेड़ लगाने से पृथ्वी का मौसम संतुलित रहता है। बच्चों को पर्यावरण से जुड़े रहने की जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि प्रत्येक मनुष्य को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही बच्चों को मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version