Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा को वोट दें : मोदी
    देश

    विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा को वोट दें : मोदी

    adminBy adminApril 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धमतरी। लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए मंगलवार को धमतरी पहुंचे प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने ग्राम श्यामतराई में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 19 अप्रैल को छत्तीसगढ के बस्तर में हुए प्रथम चरण के मतदान ने साफ कर दिया कि लोगों की सिर्फ भाजपा पर विश्वास है। विरोधी आपस में लड़ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता में रही, देश का विकास नहीं हुआ। कांग्रेस अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए हिंसा करवाती है। कांग्रेस अपनी तिजोरी भरती रही। मैं गारंटी देता हूं नक्सल जड़ से समाप्त करके रहूंगा। कांग्रेस सरकार में एक रुपये चलता था तो लोगों को 15 पैसा मिलता था। मोदी ने सबसे पहले लूट की दुकान पर ताला लगा दिया। छत्तीसगढ़ में जनधन के पौने दो करोड़ खाते खोले गए। 34 लाख करोड़ मिला। जो हकदार है उसके खाते में सीधे पहुंचाए। किसानों के खाते में तीन लाख करोड़ भिजवाए। यदि कांग्रेस सरकार रहती तो ढाई लाख करोड़ पंजा मार लेता। कांग्रेस गरीब से विश्वासघात करती है। कांग्रेस ने 60 साल तक राज किया लेकिन गरीब के बच्चों की सुध नहीं ली। आज लाखों परिवार के पास मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा है। छोटे किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि मिल रही है। हमारी सरकार ने तीन हजार एमएसपी, दो साल का बोनस देने का काम किया। तेंदू पत्ता संग्राहकों की मांग भाजपा पूर्ण कर रही है। महतारी वंदन योजना की राशि खाते में आ रही है। आज भाजपा सरकार में आदिवासी बेटी राष्ट्रपति है। मुख्यमंत्री आदिवासी हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस की वजह से ही इतनी बड़ी आबादी पिछड़ी और वंचित रह गई। कांग्रेस ने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया, मेडिकल की परीक्षाओं में ओबीसी आरक्षण तक नहीं दिया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता में रही है, उसने विकास को पटरी से उतारने का ही काम किया है। कांग्रेस जहां-जहां सरकार में रही, हिंसा और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया।

    मोदी ने कहा कि मेरे लिए नहीं आपके सपने को पूरा करने के लिए वादा चाहिए। मेरा पल-पल आपके लिए है। इस चुनाव में केवल आपको एक सांसद नहीं चुनना है, आपका उज्ज्वल भविष्य चुनना है। आपकी आने वाली पीढ़ियों को बेहतर दिन देने का चुनाव है। भाजपा को दिया आपका वोट विकसित भारत बनाएगा, ये मोदी की गारंटी है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव भी उपस्थित रहे। इसके अलावा रायपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल , कांकेर लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी भोजराम नाग तथा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआजसू ने शिक्षक नियुक्ति के लिए होने वाली परीक्षा पर उठाए सवाल
    Next Article अगर हेमंत भाजपा के वॉशिंग मशीन में धुलने को तैयार होते आज झारखंड में भाजपा के साथ उनकी सरकार होती : दीपिका पांडेय
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version