रांची। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने अब सीएम चंपाई सोरेन को लेकर चिंता जतायी है। साथ ही राज्य में सियासी तौर पर किसी नये खेल के होने की संभावना जतायी है। उन्होंने सोशल मीडिया (एक्स) पर इसे साझा भी किया है। कहा है कि पिछले दो दिनों से झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन किसी सरकारी या पार्टी के कार्यक्रम में नजर नहीं आ रहे हैं। सूचना अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें कल्पना सोरेन के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ने का फरमान जारी किया है। सीता सोरेन, लोबिन हेंब्रम और चमरा लिंडा ने निर्णय ले लिया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है-खेला होबे?

क्या हैं हालात
गौरतलब है कि हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के मोर्चा संभालने के बाद से झामुमो में उठापटक तेज है। पार्टी विधायक सीता सोरेन ने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। अब दुमका में झामुमो कैंडिडेट नलिन सोरेन को चैलेंज कर रही हैं। बुधवार को झामुमो विधायक लोबिन ने भी बगावती तेवर अपनाते हुए राजमहल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। विधायक चमरा लिंडा के भी बारे में कहा जा रहा कि वे लोहरदगा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version