रांची। 34वें नेशनल गेम्स घोटाला मामले में रांची सीबीआई की विशेष कोर्ट में आज मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता पंकज यादव ने मामले की सीबीआई जांच के लिए प्रोटेस्ट पीटीश दाखिल की। साथ ही उन्होंने विधानसभा कमिटी की रिपोर्ट भी कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की है। आरटीआई कार्यकर्ता ने कोर्ट के समक्ष अपनी सुरक्षा का मामला भी उठाया है। पंकज यादव ने कोर्ट को बताया है कि उन पर पिछले दिनों एक केस किया गया है, ताकि जांच प्रभावित की जा सके। इसके बाद कोर्ट ने दोनों ही बिंदुओं पर सीबीआई से जवाब मांगा है। बता दें कि हाइकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने नेशनल गेम्स घोटाला मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



