Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए अधिसूचना जारी, 6 मई तक नामांकन, 7 को स्क्रूटनी
    झारखंड

    लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए अधिसूचना जारी, 6 मई तक नामांकन, 7 को स्क्रूटनी

    adminBy adminApril 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -11 से 3 बजे तक होगा नॉमिनेशन: डीसी
    रांची। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी हो गयी है। इसकी जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में दी। बताया कि छठे चरण के लिए अधिसूचना जारी होते ही नामजदगी के पर्चे दाखिल किये जा सकेंगे। अभ्यर्थी 6 मई तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। अगले दिन 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके दो दिन बाद यानी 9 मई तक अभ्यर्थी अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके साथ ही चुनावी मैदान में डटे उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी जायेगी। 25 मई को मतदान होगा और 4 जून को पंडरा बाजार समिति प्रांगण में मतगणना होगी।
    उपायुक्त ने बताया कि अभ्यर्थी समाहरणालय ब्लॉक ए के कमरा संख्या 312 से नामांकन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त किया जा सकेगा। समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित कमरा संख्या 202 को निर्वाची पदाधिकारी का कक्ष बनाया गया है, जहां नामांकन पत्र रिटर्निंग आॅफिसर के समक्ष अधिसूचित स्थल पर 11 बजे से दोपहर तीन तक प्रस्तुत किये जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि रांची जिला में मतदाताओं की जानकारी देते हुए बताया कि 26 अप्रैल तक रांची में कुल मतदाता 24 लाख 88 हजार 715 हैं, जिनमें 12 लाख 55 हजार 479 पुरुष, जबकि 12 लाख 33 हजार 168 महिला मतदाता है। थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या 68 है। कहा कि इलेक्शन मशीनरी द्वारा लोकतंत्र के पर्व में मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की गयी हैं। लोकतंत्र को मजबूत बनाने और देश गढ़ने में 25 मई को अपने बूथ में जाकर अवश्यक मतदान करें।

    प्रतिबंधित वस्तु और नकदी की जब्ती
    रांची संसदीय क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद 29 अप्रैल तक कुल 1754.54 लाख मूल्य के प्रतिबंधित वस्तुओं और नकद की जब्ती की गयी है। 16 मार्च 2024 से 29 अप्रैल 2024 तक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के छह, जिला बदर से संबंधित 44 और निरुद्धादेश से संबंधित दो मामले दर्ज किये गये। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया गया कि जिला में 2161 लाइसेंसधारियों से शस्त्र जमा करा लिया गया है। 12 लाइसेंस कैंसिल किये गये हैं। 278 लाइसेंस धारियों को शस्त्र जमा करने से छूट दी गयी है, जबकि चार इंपाउंडेड हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएकाउंटेंट हत्याकांड की आरोपी सुशीला की जमानत खारिज
    Next Article जैक इंटरमीडिएट का रिजल्ट कल, 11 बजे खत्म होगा परीक्षार्थियों का इंतजार
    admin

      Related Posts

      हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

      June 30, 2025

      शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं

      June 30, 2025

      राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम

      June 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री बुधवार से पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
      • हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
      • शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं
      • राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम
      • जल, जंगल और जमीन को बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई थी हूल क्रांति : रंजन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version