Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राष्ट्रपति मुर्मू आज और कल उत्तराखंड में, शाम को ऋषिकेश एम्स के चौथे दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
    देश

    राष्ट्रपति मुर्मू आज और कल उत्तराखंड में, शाम को ऋषिकेश एम्स के चौथे दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

    adminBy adminApril 23, 2024Updated:April 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रही हैं। वो आज ऋषिकेश एम्स के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति छात्र-छात्राओं को पदक वितरित करेंगी। उनके आगमन पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान से आज शाम चार बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी उनका स्वागत करेंगे। राष्ट्रपति शाम साढ़े चार बजे ऋषिकेश एम्स में आयोजित दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल और नीति आयोग के सदस्य डाॅ. विनोद के. पॉल कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।

    दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति परमार्थ निकेतन के गंगा घाट पर गंगा आरती में भाग लेंगी। इसके पश्चात हेलीकॉप्टर से देहरादून जीटीसी पहुंचेंगी। यहां से सीधे राष्ट्रपति राजभवन जाएंगी और रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन राष्ट्रपति एफआरआई में आईएफएस के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

    एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ. ) मीनू सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह का यह चौथा आयोजन है। इससे पूर्व 3 नवम्बर -2018, 14 मार्च -2020 और 13 जुलाई- 2023 को एम्स में तीन बार दीक्षांत समारोह आयोजित किए जा चुके हैं। दीक्षांत समरोह में 598 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी। इस दौरान 14 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक सहित कुल 16 टॉपरों को भी पदक से नवाजे जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजोबा माझी आज करेंगी नामांकन
    Next Article शुगर लेवल बढ़ने के कारण से अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में दिया गया इंसुलिन
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version