Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»राजधानी यादव की नहीं बनी बात, भाजपा प्रभारी बोले, नहीं बदले जायेंगे उम्मीदवार
    राजनीति

    राजधानी यादव की नहीं बनी बात, भाजपा प्रभारी बोले, नहीं बदले जायेंगे उम्मीदवार

    adminBy adminApril 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा नेता और चतरा लोकसभा के प्रभारी राजधानी यादव और उनके समर्थकों की नाराजगी को देखते हुए प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने राजधानी यादव के साथ बैठक की और उन्हें समझाया। बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से बात करते हुए लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि फिलहाल हम लोगों का पूरा फोकस 14 में 14 लोकसभा सीट एनडीए कैसे जीते, इसी पर लगा हुआ है। कहीं से किसी की कोई नाराजगी नहीं है। सभी बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता हैं और सभी एक-दूसरे के लिए लगे हुए हैं। इधर राजधानी यादव ने कहा कि उन्हें प्रदेश प्रभारी और संगठन मंत्री से आश्वासन मिला है। उन्हें उम्मीद है कि उनके साथ न्याय होगा। जब उनसे पूछा गया कि प्रदेश प्रभारी ने उम्मीदवार नहीं बदलने की बात कही है तो क्या आप निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे? इसका जवाब देते हुए राजधानी यादव ने कहा कि वह पिछले 40 साल से बीजेपी में हंै और आगे भी रहेंगे। लेकिन उन्हें पूरी उम्मीद है कि पार्टी उन्हें सम्मान देगी।

    राजधानी यादव के समर्थन में लगे नारे
    रांची स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में एनडीए की बैठक हो रही थी। इस बैठक में एनडीए के लगभग सभी बड़े नेता और भाजपा के प्रत्याशियों के साथ-साथ विधायक मौजूद थे। एक तरफ बैठक चल रही थी, वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर बीजेपी नेता और चतरा लोकसभा के प्रभारी राजधानी यादव के समर्थक नारेबाजी कर रहे थे। वह लगातार राजधानी यादव जिंदाबाद का नारा लगाते हुए यह कह रहे थे कि चतरा लोकसभा सीट से राजधानी यादव भी बेहतर उम्मीदवार हो सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाइकोर्ट ने राज्य सरकार से माँगा- राज्य में पिछले एक माह में घटित महिला हिंसा, रंगदारी और भू माफिया जमीन कब्जे की जानकारी
    Next Article कांग्रेस या जेएमएम में जाने के सवाल पर राज पालिवार बोले, मैं भाजपा का सिपाही हूं
    admin

      Related Posts

      पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने अररिया से दाखिल किया नामांकन पर्चा, निकाली पदयात्रा

      October 17, 2025

      विधायक ने किया पुस्तक का लोकार्पण

      October 16, 2025

      झारखंड में अपराधियों का तांडव, पुलिस बनी है मूकदर्शक : बाबूलाल

      October 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड उच्च न्यायालय ने वन भूमि घोटाले में गिरफ्तार विनय सिंह की याचिका की खारिज
      • बिहार में राजग गठबंधन की 20 सालों में सबसे बड़ी बहुमत वाली सरकार बनेगी : अमित शाह
      • पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने अररिया से दाखिल किया नामांकन पर्चा, निकाली पदयात्रा
      • घाटशिला उपचुनाव: झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद
      • घाटशिला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने दाखिल किया नामांकन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version