Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से माँगा- राज्य में पिछले एक माह में घटित महिला हिंसा, रंगदारी और भू माफिया जमीन कब्जे की जानकारी
    झारखंड

    हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से माँगा- राज्य में पिछले एक माह में घटित महिला हिंसा, रंगदारी और भू माफिया जमीन कब्जे की जानकारी

    adminBy adminApril 2, 2024Updated:April 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। दुमका में महिला टूरिस्ट से सामूहिक दुष्कर्म मामले में कोर्ट के स्वत: संज्ञान की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में मंगलवार को हुई। सुनवाई के दौरान झारखंड सरकार की ओर से विदेशी पर्यटकों के लिए बनाये जानेवाले स्टैंडर्ड आॅपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का ड्राफ्ट कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिस पर हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर की अध्यक्षतावाली खंडपीठ ने राज्य में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश देते हुए राज्य सरकार से पिछले एक माह के भीतर राज्य में महिला हिंसा, भू -माफियाओं द्वारा जमीन कब्जा, रंगदारी आदि गंभीर अपराधों के संबंध में जानकारी मांगी है।

    कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 4 अप्रैल निर्धारित की है। इससे पहले राज्य सरकार की ओर से विदेशी पर्यटकों के लिए बनाए जाने वाली एसओपी की ड्राफ्ट प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि विदेशी पर्यटकों एवं आम लोगों की सुरक्षा के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 112 एवं 181 बनाये गये हैं। 112 का ऐप भी है, जिसमें तुरंत सेवा पाने के लिए एसओएस बटन भी है। विदेशी पर्यटकों के लिए हेल्पलाइन नंबर 181 गठित की गई है। एसओपी में विदेशी पर्यटकों को अज्ञात जगह पर जाने के पहले झारखंड पुलिस को सूचित करना अनिवार्य है। विदेशी पर्यटक अगर भारत 180 दिन से ज्यादा समय के लिए आते हैं तो उन्हें एफआरआरओ में रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है। विदेशी पर्यटकों को झारखंड में प्रवेश करने के दौरान चेकनाका पर पुलिस को अपने संबंध में जानकारी दे दी होगी, ताकि पुलिस उन्हें कहा वे जा सकते हैं कहां नहीं, इस संबंध में मार्गदर्शन दे सकेगी।

    साथ ही उनके लिए उचित सुरक्षा भी मुहैया कराई जायेगी।बता दें कि इस मामले में पुलिस की एसआइटी ने पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, अन्य आरोपी भी पकड़े गये थे। पीड़ित महिला टूरिस्टर अपने पति के साथ दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र स्थित कुरुमाहाट पहुंची थी। करीब 8 आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। दंपती पाकिस्तान से बांग्लादेश फिर बंगाल के रास्ते नेपाल जाने के क्रम में दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगा कर रुके थे। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleड्रग्स बिक्री मामले में हाइकोर्ट ने लिया लिया स्वत: संज्ञान, एसएसपी को कारोबारियों को दबोचने का निर्देश
    Next Article राजधानी यादव की नहीं बनी बात, भाजपा प्रभारी बोले, नहीं बदले जायेंगे उम्मीदवार
    admin

      Related Posts

      डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

      May 9, 2025

      बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

      May 9, 2025

      रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
      • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version