Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»रिजर्व बैंक ने लगातार सातवीं बार रेपो रेट 6.50 फीसदी पर रखा बरकरार
    बिजनेस

    रिजर्व बैंक ने लगातार सातवीं बार रेपो रेट 6.50 फीसदी पर रखा बरकरार

    adminBy adminApril 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जीडीपी वृद्धि दर सात फीसदी रहने का अनुमान

    मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने लगातार सातवीं बार नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर बरकरार रखा है। रेपो रेट में बदलाव न होने से होम लोन नहीं होगा महंगा और आपकी ईएमआई भी नहीं बढ़ेगी।

    आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को यहां तीन अप्रैल से चल रही एमपीसी की समीक्षा बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी दी। शक्तिकांत दास ने कहा कि मौद्रिक समित ने 5-1 की बहुमत से रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला किया है। दास ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महंगाई दर और आर्थिक गतिविधियों में स्थिरता को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

    शक्तिकांत दास ने कहा कि केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर सात फीसदी पर रहने का अनुमान जताया है। साथ ही खुदरा मुद्रास्फीति चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 4.5 फीसदी रहने का अनुमान रखा गया है।

    रिजर्व बैंक की एमपीसी में छह सदस्य हैं, जिसमें बाहरी और आरबीआई के अधिकारी दोनों शामिल हैं। आबीआई के गवर्नर दास के साथ रिजर्व के अधिकारी राजीव रंजन, कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं, जबकि माइकल देबब्रत पात्रा, डिप्टी गवर्नर हैं। वहीं, शशांक भिड़े, आशिमा गोयल और जयंत आर वर्मा बाहरी सदस्य हैं।

    उल्लेखनीय हे कि रिजर्व बैंक ने फरवरी, 2023 में रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5 फीसदी किया था। उससे पहले मई, 2022 से लगातार छह बार में नीतिगत दर रेपो रेट में 2.50 फीसदी की वृद्धि की गई थी। आरबीआई की तीन दिवसीय एमपीसी बैठक तीन अप्रैल को शुरू हुई थी। यह चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली मौद्रिक समीक्षा बैठक है, जो हर दो महीने में होती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजदयू के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, सीएम सहित बड़े नेता शामिल
    Next Article आरबीआई का 2024-25 के लिए जीडीपी 7 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान
    admin

      Related Posts

      अगले सप्ताह प्राइमरी मार्केट में होगी जबरदस्त हलचल, 17 नए आईपीओ की लॉन्चिंग

      June 22, 2025

      घरेलू सर्राफा बाजारों में नरमी का रुख, बीते सप्ताह 930 रुपये तक सस्ता हुआ सोना

      June 22, 2025

      शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये

      June 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झामुमो के दावे से रोचक हुआ बिहार का चुनावी परिदृश्य
      • बिहार में किंग बनाम किंगमेकर में कौन मारेगा बाजी
      • बिहार ने जो विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है : सम्राट चौधरी
      • नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, वाहन जब्त
      • पेंशन भुगतान में अनियमितता को लेकर धरना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version